Doordrishti News Logo

जाली दस्तावेज से महिला ने पति के निधन के बाद अनुकंपा नौकरी हासिल की

  • मृतक के भाई ने दी रिपोर्ट
  • पीएचइडी में लगी नौकरी

जोधपुर,जाली दस्तावेज से महिला ने पति के निधन के बाद अनुकंपा नौकरी हासिल की। शहर के रातानाडा पुलिस थाने में एक महिला के खिलाफ फर्जी तरीके से अनुकंपा नौकरी हासिल करने की रिपोर्ट दी गई है। महिला के पति को निधन हो चुका है, मगर आरोप है कि उसने अपनी शादी का फर्जी सर्टिफिकेट लगाया था। अब मृतक के भाई की तरफ से फर्जी तरीके से अनुकंपा नौकरी लगने का धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज करवाया गया है। पुलिस इसमें जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें – वेटलैंड मित्र के रूप में दिलाई शपथ

रातानाडा पुलिस ने बताया कि प्रतापनगर हुडको क्वार्टर के-44 में रहने वाले छोटूलाल पुत्र गंगाराम की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसके भाई मनोहर लाल की शादी प्रेमलता चौहान के साथ में 25 अप्रैल 21 को हुई थी। मगर उसके भाई मनोहरलाल की शादी के बाद तबीयत बिगडऩे पर अस्पताल में भर्ती करवाया गया जिसकी कुछ दिनों बाद यानी 5 मई 21 को मृत्यु हो गई।
परिवादी के अनुसार उसके पिता गंगाराम की मृत्यु के बाद मां भंवरी देवी पीएचईडी में अनुकंपा नौकरी पर लगी थी। मगर मां के जाने के बाद उसके भाई मनोहरलाल का अनुकंपा नौकरी मिली थी। इनके एक और भाई बाबूलाल है जो एक दूसरे पर आश्रित रहे है। इस हिसाब से मनोहरलाल की मृत्यु के उपरांत अनुकंपा नौकरी छोटेलाल को मिलनी थी। मगर उसके भाई की पत्नी प्रेमलता ने अपनी शादी का एक फर्जी सर्टिफिकेट 12 दिसम्बर 21 का बनाकर गलत तरीके से अनुकंपा नौकरी को हासिल कर लिया। घटना को लेकर रातानाडा पुलिस जांच कर रही है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026

पीछा कर मादक पदार्थ तस्कर को पकड़ा 86 ग्राम एमडी बरामद

October 12, 2026