धारदार हथियार के साथ युवक गिरफ्तार
चोरी और आर्म्स के केस पहले भी हो रखे दर्ज
जोधपुर,धारदार हथियार के साथ युवक गिरफ्तार। शहर की चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर उससे धारदार हथियार बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ पहले भी आर्म्स एक्ट में दो और चोरी के प्रकरण दर्ज हो रखे हैं। उससे अब हथियार के संबंध के पूछताछ की जा रही है।
यह भी पढ़ें – मोबाइल दुकान से लाखों के हैंडसेट चुराने वाले नकबजन गिरफ्तार
थानाधिकारी हुकमसिंह ने बताया कि प्यारेमोहन चौराहा राजीव गांधी कॉलोनी हाल चौपासनी गांव गली नंबर 8 निवासी शेरखां पुत्र सुल्तान खां को धारदार हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया। वह थाना क्षेत्र में अवैध हथियार लेकर घूम रहा था। तब गश्ती पुलिस में शामिल एएस आई मोहनलाल,कांस्टेबल रामा राम, दिलीप और जोगराज सिंह ने उसे पकड़ा। उसके खिलाफ अब आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपी के खिलाफ पहले भी आर्म्स एकट में दो और चोरियों के तीन प्रकरण दर्ज हैं।
दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

उप प्रधान के लिए नामांकन का दौर तेज

23 पंचायत समितियों में 16 पर कांग्रेस की जीत

रोजगार शिविर में 330 आशार्थियों का प्रारंभिक चयन

तीन देशी महिलाएं सहित चार शांतिभंग में पकड़े

आपसी विवाद में स्कार्पियो में तोड़फोड़ कर मारपीट

बोलेरो चालक ने ली बाइक सवार की जान

साइबर फ्रॉड के केस में पुलिस दर्ज कर रही धोखाधड़ी के प्रकरण
ट्रांसजेंडर समुदाय को अधिकारों के प्रति किया जागरूक

