Doordrishti News Logo

जवाई बांध में पानी की उपलब्धता पर्याप्त

जोधपुर, संभागीय आयुक्त डॉ राजेश शर्मा ने जवाई बांध से होने वाली पेयजल व्यवस्था की समीक्षा की।
संभागीय आयुक्त ने जवाई बांध में अब तक की गई सिंचाई के लिए पानी व पेयजल आपूर्ति व आगामी पेयजल आपूर्ति के लिए उपलब्ध पानी के बारे में पीएचईडी व सिंचाई विभाग के अधिकारियों से पूरी जानकारी ली। उन्होंने वर्तमान में जवाई बांध में उपलब्ध पानी व कुल भराव क्षमता व डेड स्टोरेज की भी जानकारी ली।

The divisional commissioner reviewed the Jawai dam drinking water system

जवाई बांध में पानी की उपलब्धता पर्याप्त

अतिरिक्त मुख्य अभियंता सिंचाई राजेश टेपन ने बताया कि जवाई बांध में पानी की उपलब्धता पर्याप्त है। उन्होंने बताया कि 7 अक्टूबर 2020 की व्यवस्था के अनुसार जवाई बांध में पानी की उपलब्धता 6192.51 एमसीएफटी था, 2192.51 एमसीएफटी पीएचईडी को पेयजल व सिंचाई के लिए 4 हजार एमसीएफटी तय किया गया था।

उन्होंने बताया कि इसमें 908.50 एम सीएफटी पानी पीएचईडी ने पेयजल आपूर्ति के लिए उठाया। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन 7 हजार एमसीएफटी पानी बांध से पेयजल के लिए दिया जाता है। 26 फरवरी 2021 तक पानी की उपलब्धता 1699 एमसीएफटी है।

26 फरवरी तक 414.99 अतिरिक्त उपलब्ध पानी बांध के उपलब्ध है। 30 अगस्त तक कोई दिक्कत नहीं आयेगी। उन्होंने बताया कि बांध का डेड स्टोरेज 494.50 एमसीएफटी है व बांध में 32.70 फीट पानी उपलब्ध है।

बैठक में अतिरिक्त मुख्य अभियंता पीएचईडी नीरज माथुर, अधीक्षण अभियंता मनीष परिहार, अधिशाषी अभियंता जवाई बांध नन्दकिशोर बालोटिया उपस्थित थे।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026