Doordrishti News Logo

बासनी तनावड़ा में दिखी नकबजनों की गैंग,पारदी गैंग का अंदेशा

फुटेज का वीडियो आया सामने

जोधपुर,बासनी तनावड़ा में दिखी नकबजनों की गैंग,पारदी गैंग का अंदेशा। शहर के बासनी क्षेत्र में सोमवार-मंगलवार की रात दो बजे चोरों की गैंग दिखाई दी। गैग में सात आठ लोग नजर आए हैं जो सूने फैक्ट्रियों में सेंधमारी का प्रयास कर रहे थे। घटना के फुटेज का आज एक वीडियो सामने आया है जिसमें साफतौर पर नकबजन गैंग दिखाई दे रही है। संदेह है कि यह पारदी गैंग हो सकती है जो रात में वारदातों को अंजाम देती है। अपने पास में हथियार भी रखती है।

यह भी पढ़ें – सूचना प्रौद्योगिकी के माध्यम से राज्य सरकार की सेवाओं को और सरल बनाएं अधिकारी-कर्नल राज्यवर्धन

जानकारी के अनुसार सोमवार- मंगलवार की मध्य रात दो बजकर आठ मिनट पर नकबजनों की एक गैंग बासनी-तनावड़ा क्षेत्र में देखी गई। चेहरों का नकाब से ढका रखने के साथ उनके हाथों में हथियार नजर आ रहे है। इस घटना के सीसीटीवी फुटेज का वीडियो आज सामने आया है। सात आठ लोग गेंग बनाकर सूने मकानों और फेक्ट्रियों को सेंध मारने का प्रयास करते देखे गए हैं। गलियों से होते हुए आगे जाते दिखे हैं।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews