महिला आईटीआई में TOT-ES प्रशिक्षण शुरू

110 प्रशिक्षणार्थी ले रहे भाग

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),महिला आईटीआई में TOT-ES प्रशिक्षण शुरू। राजकीय महिला आईटीआई जोधपुर में CSTARI कोलकाता के मार्गदर्शन में दो सप्ताह का TOT-ES प्रशिक्षण सोमवार से शुरू हुआ। यह 16 अक्टूबर तक चलेगा।

संस्थान प्रधान मनीष सिंवर ने बताया कि अतिथि के रूप में संयुक्त निदेशक प्रशिक्षण जीत सिंह यादव,NSTI जोधपुर के संयुक्त निदेशक एसआर सिंह और CSTARI कोलकाता के सहायक निदेशक अखिलेश पाण्डे मौजूद थे।

महिला की संदिग्ध हालात में मौत

पाण्डे ने बताया कि यह प्रशिक्षण सामान्यतः कोलकाता में होता है, लेकिन दूसरी बार जोधपुर को चुना गया है। इसमें राजस्थान के विभिन्न जिलों के 110 प्रशिक्षणार्थी भाग ले रहे हैं। इससे कम खर्च में प्रशिक्षण मिल सकेगा। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी विभाग में ES अनुदेशक भर्ती के योग्य होंगे।