Doordrishti News Logo

पारिवारिक झगड़े के बाद पति ने ही पत्नी को कुल्हाड़ी से मारा था

  • चामू ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा
  • पुलिस को गतिविधि संदिग्ध लगने पर किया गिरफ्तार
  • बीचबचाव में पुत्र भी हुआ था घायल

जोधपुर,पारिवारिक झगड़े के बाद पति ने ही पत्नी को कुल्हाड़ी से मारा था।जिले के ग्रामीण क्षेत्र चामू के भालू अनूपगढ़ गांव में हुए एक ब्लाइंड मर्डर का पुलिस ने खुलासा करते हुए महिला की हत्या के आरोप में उसके पति को गिरफ्तार किया है। जांच मेें सामने आया कि पारिवारिक विवाद के बाद कुल्हाड़ी से वार कर हत्या की गई। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। जिसकी अब पड़ताल की जा रही है।ग्रामीण पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र यादव ने बताया कि 9 दिसम्बर 23 को पुलिस थाना चामू पर जरिए टेलीफोन सरहद भालू अनोप गढ में मर्डर की सूचना मिली। जिस पर पुलिस थाना चामू टीम अनोपगढ़ पहुंची। वहां लहूलुहान अवस्था में एक व्यक्ति मिला जिसके सिर एंव ऑख पर घाव होने से खून का रिसाव हो रहा था। घर के पास बने एक झोपड़े में एक महिला लहूलुहान अवस्था में मिली। जिसका नाम घर पर मिले घायल भागीरथ से पूछा तो उसनें उसका नाम सुशीला बताया। जो घायल भागीरथ की पत्नी थी। पत्नी सुशीला देवी एंव उसके पास एक बालक अचेत अवस्था में पड़ा मिला, जिसका नाम अरविन्द उर्फ जयदेव होना बताया। बच्चा जीवित एवं अचेत होने से तुरन्त उपचार के लिए दोनों को अस्पताल मेें भिजवाया गया।

यह भी पढ़ें – डॉक्टर के मकान में सेंध लगाने वाला नकबजन गिरफ्तार

मृतका के पति भागीरथराम पुत्र लिखमाराम मेघवाल ने इलाज के समय पर्चा बयान में अज्ञात शख्स के बारे में रिपोर्ट दी थी। वारदात के खुलासे के लिए विभिन्न टीमें गठित की गई। एएसपी नवाब खां,जयदेव सियाग अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसआईयूसीएडब्ल्यू के सुपरविजन में पदमदान वृताधिकारी बालेसर के निर्देशन में एसआई करणीदान ने महिला के पति भागीरथ से पूछताछ की। तब उसकी गतिविधि संदिग्ध लगने पर गहनता से पूछताछ में उसने हत्या करना बताया।

यह भी पढ़ें – सिगरेट पीने गए युवक की हंसी उड़ाने पर विवाद,सीने व सिर पर मारा चाकू

पारिवारिक झगड़े में की हत्या
ग्रामीण पुलिस अधीक्षक यादव ने बताया कि आरोपी भागीरथ राम व मृतका सुशीला के बीच पारिवारिक कारण से हुए झगड़े में उसने अपनी पत्नि सुशीला पर कुल्हाड़ी से वार किया था। इनके बीच बचाव मे आया पुत्र अरविन्द भी घायल हो गया। पुलिस की कार्रवाई में हैडकांस्टेबल करनाराम,देवी सिंह,कांस्टेबल महिपाल,भूराराम,मनोज,जयराम,प्रेम सिंह आदि शामिल थे।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बोरानाडा पुलिस की कार्रवाई: अवैध खनन पर शिकंजा तीन आरोपी गिरफ्तार

August 25, 2026

शातिर वाहन चोर गिरफ्तार 10 मोटर साइकिल बरामद

August 25, 2026

दावेदारों का उत्साह भाजपा में जनता के विश्वास का प्रमाण- संगीता यादव

August 25, 2026

जोधपुर के विकास का फैसला करेगा निकाय चुनाव,भाजपा बनाएगी बोर्ड-मदन राठौड़

August 25, 2026

विचाराधीन बंदी की मौत पर एफआईआर दर्ज

August 25, 2026

डंपर चालक ने लिया बाइक सवारों को चपेट में एक की मौत दूसरा घायल

August 25, 2026

पायल खरीदने पहुंची महिलाएं साड़ी में छुपाकर ले गई पायलों का ज्वैलरी बॉक्स

August 25, 2026

जेन जी नहीं युवाओं को युवा शक्ति कहें: संगीता यादव

August 25, 2026

अधिवक्ता को इंटरनेशनल वॉइस मैसेज से दो करोड़ की धमकी, पुत्र को जान से मारने की दी धमकी

August 25, 2026