Doordrishti News Logo

बिजली कर्मचारियों से मारपीट के दो आरोपी गिरफ्तार

राजकार्य में बाधा का केस

जोधपुर,बिजली कर्मचारियों से मारपीट के दो आरोपी गिरफ्तार।जोधपुर डिस्कॉम के कनिष्ठ अभियंता टीम के साथ गत अगस्त महिने में मारपीट कर राजकार्य में बाधा डालने वाले दो आरोपियों को राजीव गांधी नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इनके अन्य साथियों के बारे में पड़ताल जारी है।

यह भी पढ़ें – गाड़ी को साइड में करने की बात पर दो पक्ष लोग भिड़ेे

राजीव गांधी नगर पुलिस ने बताया कि कनिष्ठ अभियंता केरू के रितिक तिवारी की तरफ से गत अगस्त महिने में मामला दर्ज कराया गया था। इसमें बताया कि वे मय टीम के केरू स्थित पांच दुकानों के सामने चार मकानों का बिजली कनेक्शन जांचने और देखने गए थे। तब कुछ लोगों ने बिजली कर्मियों से मारपीट कर भगा दिया था। जिस पर राजीव गांधी नगर थाने में मामला दर्ज करवाया गया था। पुलिस ने अब जांच के बाद दो आरोपियों केरू नेहड़ा निवासी मोहन राम पुत्र मोतीराम एवं बंशीलाल पुत्र लालाराम को गिरफ्तार किया है। रिपोर्ट में कुछ और लोगों को भी नामजद किया गया था। जिस बारे में पड़ताल जारी है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

महावीरपुरम में धूमधाम से मनाया हनुमान जन्मोत्सव

April 3, 2026

मंडोर मंडी में बड़ी कार्रवाई13,244 किलो घी और खाद्य पदार्थ सीज

April 3, 2026

गत वित्तीय वर्ष में जोधपुर मंडल ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं-डीआरएम त्...

April 3, 2026

एटीएम कार्ड में प्रदत्त बीमा में दुर्घटना से मौत पर बैंक द्वारा राशि अदा करना होगा

April 3, 2026

आधा दर्जन जगहों से बाइक चोरी

April 3, 2026

घर में घुसकर नाबालिग को दिखाया चाकू,दुष्कर्म का केस दर्ज

April 3, 2026

ऑन लाइन गेमिंग के शौकीन ट्रेनी अधिवक्ता से 6 लाख का फ्रॉड

April 3, 2026

हैडकांस्टेबल व मोहनगढ़ पंचायत समिति का एलडीसी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

April 3, 2026

मादक पदार्थ तस्करी में वांटेड 25 हजार इनामी अपराधी गिरफ्तार

April 3, 2026