आधी रात को मंदिर से लौट रहे युवकों पर पुलिस ने दिखाई दबंगई

एएसआई लाइन हाजिर

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),आधी रात को मंदिर से लौट रहे युवकों पर पुलिस ने दिखाई दबंगई। शहर के जालोरी गेट सर्किल पर रात पौने दो बजे हंगामा हुआ। मंदिर से दर्शन कर लौट रहे दो युवकों को पुलिस ने जालोरी गेट सर्किल पर खड़ेे देखा और बिना हेलमेट के चालान बनाने की बात और फिर बाइक की चाबी निकालने की बात को लेकर विवाद बढ़ गया।

जोधपुर-पाली से लग्जरी बसों में गुजरात भेजा नकली पनीर

एएसआई हरफूल मीणा और अन्य कांस्टेबल से हॉट टॉक हो गई। साथ ही एएसआई हरफूल मीणा ने एक युवक को पकड़ा। एक होमगार्ड ने साथ वाले युवक को चांटा जड़ दिया। मौके पर बनाया गया वीडियो आज सुबह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामला पुलिस महकमें से जुड़ा होने और पुलिस की दबंगई के चलते आखिरकार पुलिस अधिकारियों ने एक्शन लिया और अब एएसआई को लाइन हाजिर के आदेश जारी कर दिए।

दर असल खांडाफलसा एरिया के रहने वाले दो युवक रात पौने दो बजे मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे। वे सडक़ के पास में खड़े हो गए। तब जालोरी गेट चौकी के नजदीक गश्त पर सरदारपुरा थाने के एएसआई हरफूल मीणा और स्टाफ था। वहां खड़े युवकों को बिना हेलमेट देख चालान बनाने और फिर गाड़ी चाबी निकालने की बात को लेकर विवाद हो गया। एएसआई और वहां मौजूद एक होमगार्ड ने युवकों से दबंगई जताने लगे।

तब रात्रिकालीन गश्त पर ही चल रहे एडीसीपी परामर्श केंद्र के अमृत लाल वहां आ पहुंचे और एकत्र हुए लोगों को शांत करवाया गया। बाद में युवकों के परिचित आदि भी जमा होने लगे। युवकों को थाने ले जाने पर एडीसीपी अमृतलाल आदि ने समझाइश कर मामला शांत करवाया।

सरदारपुरा थानाधिकारी किशनलाल के अनुसार रात को कोई चालान नहीं बनाया गया और न ही किसी को शांतिभंग में पकड़ा था। समझाइश कर मामला शांत करवा दिया गया था। एएसआई हरफूल को रात में ही कुड़ी थाने के लिए रिलीव कर दिया गया था।

इधर आज सुबह फिर से मामला गहराता दिखा और सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर पुलिस अधिकारियों तक बात पहुंची। एएसआई हरफू ल मीणा को लाइन हाजिर किए जाने के आदेश जारी किए गए।