Doordrishti News Logo

केबिनेट मंत्री बनाना और नही बनाना भाजपा का काम-प्रतापपुरी

जोधपुर,केबिनेट मंत्री बनाना और नही बनाना भाजपा का काम-प्रतापपुरी।पोकरण विधायक महंत प्रतापपुरी अपने शिष्य प्रताप सिंह दीवान के निवास पर समय बिताने के साथ उनका जोधपुर के समाजसेवियों ने स्वागत और अभिनंदन किया। इस दौरान उन्होने विश्वास व्यक्त किया कि केबिनेट मंत्री बनाना और नही बनाना भाजपा का काम है। मेरी अभिलाषा थी कि में चुनाव जीतकर जनता की सेवा करू और मेरी यह अभिलाषा पूर्ण हो गई है। महंत प्रतापपुरी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि पोकरण की जनता ने ऐतिहासिक काम किया है। 88 प्रतिशत से अधिक मतदान करके पूरे देश भर में रिकॉर्ड बनाया है। पिछले बार हुई हार का भी पोकरण की जनता ने बदला लिया है। पोकरण की जनता का आभार बारंबार है।

यह भी पढ़ें – पुश्तैनी मकान से चोरों ने उड़ाए 10 लाख के जेवरात

अयोध्या में बन रहे राम मंदिर को लेकर महंत प्रताप पुरी ने बयान देते हुए कहा कि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल में मंदिर का निर्माण होना ऐतिहासिक है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की इच्छा शक्ति और सीएम योगी के प्रयासों की परिणीति है। भाजपा सरकार में मंत्री पद मिलने को लेकर प्रताप पुरी ने कहा कि पोकरण की जनता ने कांग्रेस सरकार के कैबिनेट मिनिस्टर को हराने का काम किया है। मंत्री बनाना या नही बनाना भारतीय जनता पार्टी का काम है। जनता ने जिस भरोसे के साथ विधानसभा भेजा है जनता की सेवा करने के साथ विकास के पथ पर राजस्थान को आग ले जाना है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: