प्रो.जेठावत बने MBM विश्वविद्यालय के कार्यवाहक कुलगुरु
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),प्रो.जेठावत बने MBM विश्वविद्यालय के कार्यवाहक कुलगुरु। एमबीएम विश्वविद्यालय में प्रो.विरेंद्र सिंह जेठावत ने कार्यवाहक कुलगुरु का पदभार संभाला। निवर्तमान कुलगुरु प्रो. अजय कुमार शर्मा ने उन्हें कमान सौंपी।
जनसंपर्क अधिकारी कमलेश कुम्हार ने बताया कि प्रो.शर्मा के 5 वर्षीय कार्यकाल में अत्याधुनिक प्रयोगशालाएं,नए भवन, हॉस्टल जीर्णोद्धार और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार हुआ। NEP के क्रियान्वयन और शोध संस्कृति से प्लेसमेंट रिकॉर्ड में वृद्धि दर्ज की गई।
केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव शनिवार को जोधपुर आएंगे
पदभार संभालने के बाद प्रो.जेठावत ने विश्वविद्यालय को शीर्ष तकनीकी संस्थानों में शामिल करने का संकल्प जताया। उन्होंने उद्योग- अकादमिक सहयोग, रिसर्च हब मजबूत करने, स्मार्ट कैंपस,पारदर्शी परीक्षा प्रणाली और ग्रीन कैंपस को प्राथमिकता बताया।
