Doordrishti News Logo

बड़ा रामद्वारा बरसी उत्सव में सत्संग शुरू

जोधपुर,बड़ा रामद्वारा बरसी उत्सव में सत्संग शुरू। मारवाड़ के संतों की तपोभूमि के रूप में विश्वविख्यात बड़ा रामद्वारा में सत्संग समारोह का आयोजन किया जा रहा है। बड़ा रामद्वारा के गादीपति रामप्रसाद महाराज की देखरेख में यह बड़ा आयोजन किया जा रहा है। एक माह तक यह बरसी उत्सव सत्संग समारोह इसी तरह प्रतिदिन मनाया जाएगा। प्रतिदिन दोपहर 12.30 बजे से दोपहर 3.30 बजे तक सत्संग का आयोजन होगा। खेडापा पीठाचार्य पुरूषोत्तम दास के सान्निध्य में यह पूरा आयोजन हो रहा है। बडा रामद्वारा की अभय सत्संग मंडप में यह आयोजन किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें – बच्चों की स्कूल फीस जमा करवाने जा रहे ग्रामीण को लूटा

बड़ा रामद्वारा के गादीपति रामप्रसाद ने बताया कि संसार में जितने भी लोग है उनका जन्मदिवस मनाया जाता है लेकिन संतो की पुण्यतिथि मनाई जाती है। संत कभी मरते नही हैं। जीव कल्याण के लिए सदा इस धरा धाम पर विद्धमान रहते हैं। पुण्यतिथि आती है तो उसको वरसी उत्सव के रूप में प्रतिवर्ष इसी तरह से मनाया जाता है। इस पावन महीने में इस परपंरा के जितने भी महापुरूष हुए उन सभी की पुण्य दिन के अवसर पर वरसी महोत्सव मनाया जाता है। एक महीने तक यहां विशेष सत्संग का इसी तरह से आयोजन होता है जिसमें बाहर से संत आते है और संतो की सेवा और सत्संग का लाभ भक्तों को मिलता है।

यह भी पढ़ें – ग्राहक को 25 हजार रुपए जुर्माना अदा करने के आदेश

संत डॉ.रामप्रसाद ने बताया कि राम स्नेही सम्प्रदाय खेड़ापा के वर्तमान पीठाचार्य पुरुषोत्तमदास के सान्निध्य शुरू हुआ बरसी उत्सव व सत्संग समारोह 25 जनवरी तक आयोजित किया जाएगा। समारोह के तहत होने वाले अखंड नामजप,संतवाणी पाठ, श्रीमद् भागवत कथा,संतवाणी आधारित सत्संग के आयोजन किए जा रहे हैं। बड़ा रामद्वारा परिसर में अभय सत्संग मंडप पांडाल तैयार किया गया है।उत्सव के प्रथम सप्ताह में 30 दिसम्बर को ब्रह्मलीन विरक्त संत परसराम और संत हरसुखदास का बरसी उत्सव मनाया जाएगा। इसके बाद दो जनवरी को परमहंस रामबल्लभ,चार जनवरी को परमहंस अभयराम,सात जनवरी को परमहंस सम्पतराम व मोहनदास,11 जनवरी को परमहंस मोहब्बतराम और 18 जनवरी को परमहंस सेवगराम व सुबदराम का बरसी उत्सव मनाया जाएगा।

यह भी पढ़ें – राज्यपाल मिश्र एक दिवसीय यात्रा पर जोधपुर पहुंचे

संत नृसिंहदास ने बताया कि आज से भागवत कथा का आयोजन शुरू हुआ जिसका वाचन प्रतिदिन डॉ.रामप्रसाद करेंगे। इसके अलावा परसराम की अनुभव वाणी का सत्संग 3 से 11 जनवरी,परसराम की परची की कथा 12 से 16 जनवरी, श्रीरामचरितमानस का सामूहिक नवाह्न पारायण पाठ 17 से 25 जनवरी और संतों की अनुभव वाणी का पाठ प्रतिदन सुबह नौ से दस बजे तक होगा।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026

पीछा कर मादक पदार्थ तस्कर को पकड़ा 86 ग्राम एमडी बरामद

October 12, 2026