व्यापार महासंघ ने महापौर मेहता का किया स्वागत
दीपावली से पहले व्यवस्थाएं सुधारने का आश्वासन
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),व्यापार महासंघ ने महापौर मेहता का किया स्वागत। जोधपुर व्यापार महासंघ ने अध्यक्ष नवीन सोनी की अध्यक्षता में नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर प्रसन्न चंद मेहता का स्वागत किया।
इस दौरान व्यापारियों ने अतिक्रमण,खराब सड़कें, स्ट्रीट लाइट,सफाई और यातायात की समस्याएं महापौर के समक्ष रखीं। 80 से अधिक व्यापारिक संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
रावणा राजपूत समाज ने नवनिर्वाचित पार्षदों का किया सम्मान
महापौर ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन देते हुए कहा कि दीपावली से पहले सड़क और स्ट्रीट लाइट व्यवस्था दुरुस्त कराई जाएगी, ताकि त्योहार पर बाजारों में बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
अध्यक्ष नवीन सोनी ने कहा कि व्यापारी वर्ग शहर की अर्थव्यवस्था का आधार है और नगर निगम-व्यापार संगठनों के समन्वय से शहर की समस्याओं का समाधान होगा। कार्यक्रम में सचिव जसवंत कुमावत,सुरेंद्र व्यास सहित कई व्यापारी मौजूद थे।
