पुश्तैनी मकान से चोरों ने उड़ाए 10 लाख के जेवरात

भाई के निधन पर परिवार था व्यस्त

जोधपुर,पुश्तैती मकान से चोरों ने उड़ाए 10 लाख के जेवरात। शहर के निकट बनाड़ स्थित जाजीवाल भाटिया गांव में एक सूने मकान में चोरों ने सेंध लगाकर वहां से दस लाख के जेवरात चोरी कर लिए। परिवार का मुखिया अपने भाई के निधन पर सारण नगर मकान पर आ गया था। भतीजे की सूचना पर पुश्तैनी मकान पर पहुंचा तो चोरी का पता लगा। चोरों ने घर से 12 तोला सोना,चार किलो चांदी के आइटमों के साथ 25 हजार की नगदी चुरा ली। इस बारे में अब बनाड़ पुलिस जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें – नशेड़ियों ने किया युवक पर हमला,पांच हजार छीन कर भागे

बनाड़ पुलिस ने बताया कि घटना में जाजीवाल भाटिया निवासी दुर्गाराम पुत्र टीकूराम जाट की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि वह अपने सारण नगर स्थित मकान पर भी रहता है। गत दिनों उसके भाई का निधन होने पर परिवार के लोगों इधर उधर व्यस्त थे। 25 दिसम्बर से पहले पुश्तैनी मकान पर आना जाना रहा। इसके बाद परिवार के लोग सारण नगर मकान पर आ गए थे। इस बीच जाजीवाल भाटिया वाला मकान सूना था। 25 दिसम्बर को उसका भतीजा श्रवण राम मकान पर गया तो बताया कि घर के दरवाजे खुले पड़े हैं और सामान बिखरा हुआ है। इस पर वह अपनी पत्नी को लेकर पुश्तैनी मकान पर पहुंचा। यहां पर चोरों ने अलमारी व बक्सों के ताले तोडऩे के बाद 12 तोला सोने के जेवर जिनमें तिमणियां, रखड़ी सेट,सोने की पीस,दो किलो चांदी की सिलियां,90 तोला चांदी की कंदोरी,40 तोला चांदी की बड़ी छड़ा जोड़ी,15 तोला पुरानी चांदी,30 तोला हाथ की चांदी की चूडियां जो दो बैगों में रखे हुए थे। जिसे अज्ञात चोर ले गए। बनाड़ पुलिस ने चोरी की सूचना पर मौका मुआयना किया। अब चोरों का पता लगाया जा रहा है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews