Doordrishti News Logo

जोधपुर, जालोरी गेट, कुम्हारियों का कुआं, जटियों की गली स्थित 1008 संत आत्माराम महाराज आश्रम में ब्रह्मलीन 1008 संत लक्षमण दास महाराज की 43वीं और 1008 संत बद्रीदास महाराज की 25वीं बरसी महोत्सव के उपलक्ष्य में 5 मार्च से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दौरान आज कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया।

आश्रम प्रवक्ता शिवप्रकाश सोनी ने बताया कि संत अनुभव दास महाराज और संत दुर्गेशश्वर महाराज के सानिध्य में गोपाल प्रजापत ने सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित कथा में नंदोत्सव और भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का प्रसंग सुनाया। कथा की पूर्णारती 11 मार्च को होगी।

Related posts: