Doordrishti News Logo

निजी स्लीपर बस ट्रेलर से टकराई, सात घायल

पाली,रायपुर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 162 ब्यावर-पिंडवाड़ा फोर लाइन पर झूठा गांव के निकट आज सुबह एक निजी स्लीपर बस खड़े टेलर से टकरा गई। हादसे में 7 यात्री घायल हो गए और बस का आगे का क्षतिग्रस्त हो गया।बस गुजरात से दिल्ली जा रही थी। अचानक हुए इस हादसे से बस में सवार सवारियां घबरा गई और हाहाकार मच गया।

यह भी पढ़ें – रेल यूजर्स के लिए मददगार है 139 हेल्पलाइन सेवा

जानकारी के अनुसार एक निजी स्लीपर बस एआर 01 टी 5554 जो गुजरात से दिल्ली जा रही थी। झूठा गांव के निकट न्यू देवा होटल के पास खड़े ट्रेलर से टकरा गई। इस हादसे में सिरोही से जयपुर जा रहे जालोर नगर परिषद के आयुक्त दिलीप माथुर सहित सात लोग चोटिल हो गए। हादसे के बाद 108 एंबुलेंस और पुलिस को सूचना पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए रायपुर चिकित्सालय ले जाया गया। जहां पर सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया। जालोर नगर परिषद आयुक्त दिलीप माथुर को प्राथमिक उपचार के बाद हाई सेंटर रेफर किया गया। इस हादसे में निजी स्लीपर बस के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

You missed