Doordrishti News Logo

विधि संकाय में प्रथम कैम्पस प्लेसमेंट का आयोजन सम्पन्न

जोधपुर,विधि संकाय में प्रथम कैम्पस प्लेसमेंट का आयोजन सम्पन्न। जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय के विधि संकाय में गुरुवार को विधि संकाय के गौरवमय 75 वर्ष उपरान्त प्रथम कैम्पस प्लेसमेंट का आयोजन किया गया। जोधपुर की प्रख्यात कम्पनी सेक्रेट्री फर्म बक्शी कॉरपोरेट एवं नीलम भण्डारी एण्ड एसोसिएट्स द्वारा विधि संकाय के विद्यार्थियों का साक्षात्कार लिया गया। जिसमें 25 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। जिनमें चयनित अभ्यर्थियों की सूची शीघ्र ही जारी की जाएगी। विधि संकाय के अधिष्ठाता प्रो.सुनील आसोपा ने बताया कि यह प्लेसमेंट प्रक्रिया कम्पनी सचिव संस्थान, जोधपुर शाखा एवं विधि संकाय के संयुक्त प्रयासों से सम्भव हुई। संस्थान के अध्यक्ष सीएस.पुरूषोत्तम व्यास एवं गोविन्द तिवारी ने कैम्पस प्लेसमेंट से पूर्व कार्यशाला का आयोजन किया।कार्यशाला में सीएस. व्यास ने अभ्यर्थियों एवं विधि संकाय के विद्यार्थियों को प्लेसमेंट के लिए बायो डाटा तैयार करना,साक्षात्कार के दौरान ध्यान रखे जाने वाली सावधानियां इत्यादी के बारे में अवगत करवाया। कार्यशाला में संकाय के डॉ. विनोद कुमार मीना,सहायक आचार्य ने आगन्तुकों का स्वागत करते हुए बताया कि यह विधि संकाय के लिए एक स्वर्णिम अवसर है,जब प्रथम बार विधि विद्यार्थी संकाय के द्वारा प्लेसमेंट प्राप्त करेगें।

यह भी पढ़ें – दो दिवसीय राजकॉन-2023 शनिवार से

विधि संकाय के अधिष्ठाता प्रो.सुनील आसोपा ने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि कुलपति के दिशा निर्देशन में जनवरी-मार्च के मध्य ऐसे साक्षात्कार और भी आयोजित करवाए जाएंगे, जिसके लिए विद्यार्थी अपने आप को तैयार करें। विधि संकाय के प्रो.चंदन बाला,डॉ.विनोद कुमार बागोरिया,डॉ. शीतल प्रसाद मीना,डॉ.दलपत सिंह, डॉ.पुष्पेन्द्र कुमार मुसा,डॉ.कुचेटाराम एवं अतिथि शिक्षक डॉ.अनवर खान उपस्थित थे।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

रास्ता जाम करने और डंपर को जलाने पर राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

September 6, 2026

वृद्धा गाय को लेकर खेत पर गई वापिस लौटने तक चोर नगदी आभूषण ले गए

September 6, 2026

शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का किया सम्मान

September 6, 2026

ट्रांसफर्मर से तेल चोरी करते समय लगा था करंट

September 6, 2026

डीआरएम ने डेगाना व रेन स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों का किया निरीक्षण

September 6, 2026

राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन ने सीएस को सौंपा ज्ञापन

September 6, 2026

सैटेलाइट अस्पतालों में जल्द शुरू होंगे सिजेरिशन सेक्शन: सीएस

September 6, 2026

व्यापार में परेशानी दूर करने का बोला: कलश में हीरे बताकर 8 लाख ठगे

September 6, 2026

मादक मामलों में फरार इनामी अपराधियों पर जोधपुर ग्रामीण पुलिस का शिकंजा

September 6, 2026