Doordrishti News Logo

जमीन विवाद को लेकर जानलेवा हमला प्रकरण में पांच गिरफ्तार

जोधपुर,जमीन विवाद को लेकर जानलेवा हमला प्रकरण में पांच गिरफ्तार। विवादास्पद जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों के बीच  झगड़े के बाद एक व्यक्ति ने आरोपियों के खिलाफ तोडफ़ोड़़ और जानलेवा हमले का मुकदमा माता का थान थाने में दर्ज कराया गया था। पुलिस ने मामले में अब पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें – परिवार के लोग सोते रहे,चोर 52 हजार रुपए चुरा ले गए

माता का थान पुलिस ने बताया कि जूनी बागर महामंदिर निवासी मुरलीधर पुत्र ओमप्रकाश परिहार की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें पुलिस को बताया कि भदवासिया दधिमती नगर क्षेत्र में उसकी एक कब्जासुदा जमीन है जिस पर चल रहे विवाद के समय 13 दिसंबर को आरोपी लखपत राज जैन पुत्र जवरीलाल जैन और उसके आधा दर्जन साथी आए और जमीन पर बने टांके में तोडफ़ोड की और विरोध करने पर आरोपियों ने उसके और परिजनों पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने बताया कि प्रकरण मेें अब नागौरी गेट नया तालाब निवासी लखपतराज जैन पुत्र जवरीलाल,बागर चौक हरिजन बस्ती के रहने वाले विशाल पुत्र पूनम चंद,रोहित पुत्र सुनील,राहुल पुत्र ताराचंद और अविनाश उर्फ अभि पुत्र हरदास को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों से पुलिस की पड़ताल जारी है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews