Doordrishti News Logo

आठ साल की बच्ची रोने लगी और ट्यूशन टीचर को बताया: बुजुर्ग अंकल ने ऐसी हरकत की

  • बुजुर्ग को पकड़क़र पुलिस के हवाले किया
  • पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज

जोधपुर,आठ साल की बच्ची रोने लगी और ट्यूशन टीचर को बताया: बुजुर्ग अंकल ने ऐसी हरकत की। जिला पूर्व मेें आठ साल की एक बच्ची के साथ पड़ौस में रहने वाले अंकल ने गलत हरकतें कर प्राइवेट पार्ट से छेड़छाड़ की। बच्ची ट्यूशन गई और अपनी टीचर को बताया। टीचर ने बच्ची के पिता से बात की तब राज खुला। पीडि़त बच्ची का पिता और मोहल्ले के लोगों ने बुजुर्ग को पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामले में आईपीसी की धारा 376 और पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज किया है। दरअसल आठ साल की बच्ची ट्यूशन गई थी। तब किसी बुजुर्ग अंकल ने उसे अपनी गोद में बिठाकर अश्लील हरकतें करते हुए प्राईवेट पार्ट को छूने लगा। इस पर बच्ची रोने लगी तब बुजुर्ग ने उसे छोड़ दिया।

यह भी पढ़ें – खाना खाने जा रहे युवकों से मारपीट, मोबाइल पैसे लूटने का आरोप

इस बच्ची ने अपने साथ हुई हरकत को टयूशन टीचर को बताया। तब रविवार को ट्यूशन टीचर ने बच्ची के पिता को अपने पास बुलाया और जानकारी दी। इस पर मोहल्लेवासी एकत्र हो गए और फिर बुजुर्ग को पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया। मामला जिला पूर्व में एक थाने में दर्ज हुआ है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 376 एवं पॉक्सो एक्ट में प्रकरण दर्ज किया है। अग्रिम जांच अब जारी है। बच्ची का पुलिस ने मेडिकल करवाया है और बुजुर्ग को राउण्डअप कर अब पड़ताल आरंभ की है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: