-
जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की
-
टीएमसी के गुंडों ने कुछ दिन पहले 85 वर्षीय शोवा मजूमदार और उनके बेटे की पिटाई की थी
कोलकाता, केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत शनिवार को अचानक अपोलो अस्पताल पहुंचे और यहां उपचार के लिए भर्ती 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला शोवा मजूमदार का हालचाल जाना और उनके जल्द स्वस्थ होने की ईश्वर से प्रार्थना की।

भाजपा कार्यकर्ता गोपाल मजूमदार की मां शोवा मजूमदार को कुछ दिनों पहले टीएमसी के गुंडों ने बुरी तरह से पीटा था। आईसीयू से दूसरी यूनिट में शिफ्ट किया गया तो केंद्रीय मंत्री शेखावत कोलकाता प्रवास के दौरान शनिवार को उनका हालचाल जानने अस्पताल गए। शेखावत ने कहा कि पश्चिम बंगाल में पिछले वर्षों से लगातार हिंसा हो रही है। खासकर भाजपा कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया जा रहा है।
ममता सरकार हिंसा के माध्यम से विरोध की आवाज को दबा रही है और लोकतंत्र की हत्या कर रही है। शेखावत ने कहा कि बंगाल की जनता इस बात का मानस बना चुकी है कि अब किसी भी तरह का अत्याचार और दबाव नहीं सहेंगे। ममता सरकार के गुंडों से बंगाल अब न तो डरने वाला है और न ही रुकने वाला है। इस बार परिवर्तन तय है।
शेखावत ने कहा कि गोपाल मजूमदार भाजपा कार्यकर्ता हैं और भाजपा पार्टी नहीं, एक परिवार है। परिवार में अगर किसी पर अत्याचार होता है तो पूरा परिवार उसको न्याय दिलाने के लिए एकजुट होकर खड़ा होता है। भाजपा परिवार भाव से काम करने वाली पार्टी है। इस कठिन परिस्थिति में मजूमदार परिवार को संबल दिलाने और उनका हौसला बढ़ाने के लिए हम सभी उनके साथ खड़े हैं। इस अन्याय और अत्याचार का हम सब मिलकर के मुकाबला करेंगे।
उन्होंने कहा कि बुजुर्ग मां शोवा मजूमदार के साथ मारपीट हुई। उसके बाद कई दिन से उनको आईसीयू में रखा गया था। आज ही उनको आईसीयू से दूसरी यूनिट में शिफ्ट किया गया। आईसीयू में सभी लोगों का मिलना संभव नहीं हो पा रहा था। मजूमदार परिवार के साथ हमारे सभी लोग निरंतर संपर्क में रहे। आज जब उन्हें दूसरी यूनिट में शिफ्ट किया गया तो उनसे मिलने की डाक्टरों ने इजाजत दी। आज बुजुर्ग मां से मिलकर उनका हालचाल जाना और उनके जल्द स्वस्थ होने की ईश्वर से प्रार्थना की। केंद्रीय मंत्री के साथ गोपाल मजूमदार भी मौजूद थे।
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

डीएसपी स्तर के अधिकारी करेंगे फर्जी जमानत आदेश जारी करने के मामले की जांच

31 साल पुराने मामले में हाईकोर्ट ने बीमा क्लेम देने का दिया आदेश

