Doordrishti News Logo

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री की कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ मीटिंग

कोलकाता,केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 7 मार्च को शहर के ब्रिगेड मैदान में होने वाली चुनावी रैली में 20 लाख से ज्यादा लोग पश्चिम बंगाल सरकार के खिलाफ हुंकार भरेंगे। ब्रिगेड मैदान की यह चुनावी रैली अब तक की सबसे बड़ी रैली होगी। कोलकाता का ब्रिगेड मैदान पश्चिम बंगाल में परिवर्तन लाने का साक्षी बनेगा।

भाजपा जोधपुर संभाग मीडिया प्रमुख अचल सिंह मेड़तिया ने बताया कि केन्द्रीय मंत्री शेखावत ने शुक्रवार को कोलकाता में भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग की। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल बदलाव चाहता है। आप सभी लोग इस सुखद परिवर्तन के साक्षी बनने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ प्रदेश की 20 लाख से ज्यादा जनता इस परिवर्तन के लिए ब्रिगेड मैदान से हुंकार भरेगी। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की टीएमसी सरकार से सभी दुःखी हैं। सभी लोग परिवर्तन चाहते हैं।

केंद्रीय मंत्री ने दक्षिण 24 परगना स्थित भाजपा के जिला मुख्यालय में भी कार्यकर्ताओं और पदाधाकारियों के साथ प्रधानमंत्री की चुनावी रैली को लेकर चर्चा की। शेखावत ने कहा कि इस बार पश्चिम बंगाल में परिवर्तन होने जा रहा है। प्रधानमंत्री के साथ 7 मार्च को बंगाल की जनता बिग्रेड में हुंकार भरने को तैयार है। ये हुंकार पश्चिम बंगाल में नया सवेरा लाएगा।

भाजपा प्रदेश मुख्यालय और फिर दक्षिण 24 परगना के जिला मुख्यालय पर शेखावत के पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने जय श्रीराम के उद्घोष के साथ अभिनंदन किया। कार्यकर्ताओं ने शेखावत का स्वागत करते हुए कहा कि ब्रिगेड की चुनावी रैली अब तक की रैलियों में सबसे बड़ी होगी।

Related posts:

ब्रह्मांड के रहस्यों को सुलझाने में IIT जोधपुर निभाएगा महत्वपूर्ण भूमिका

July 1, 2026

केतन अग्रवाल हत्याकांड:आरोपी सिया शादी टालना चाहती थी

June 29, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल ने एयरपोर्ट पर नए टर्मिनल का किया निरीक्षण

June 28, 2026

MDM अस्पताल बना मिलन का सेतु,बुजुर्ग मदन सिंह अपने परिवार से मिले

June 28, 2026

आरएसएस का विरोध करना कांग्रेस के डीएनए में: गहलोत

June 27, 2026

प्रसूताओं की मौत और संक्रमण चिंताजनक: गहलोत

June 23, 2026

मानसून में रेल सुरक्षा को लेकर जोधपुर मंडल अलर्ट

June 23, 2026

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार: असाधारण प्रतिभा वाले बच्चों के लिए नामांकन शुरू

June 23, 2026

नागौरी बेरा में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योग

June 22, 2026