Doordrishti News Logo

कांग्रेस राज में राजस्थान महिला दुष्कर्म का प्रदेश बना है-विजया राहटकर

  • कांग्रेस राज में प्रतिदिन 19 बेटियों के साथ दुष्कर्म और हत्या जैसे जघन्य अपराधों का प्रदेश बना राजस्थान
  • भाजपा का लक्ष्य देश में लोकतंत्र को मजबूत करना

जोधपुर,कांग्रेस राज में राजस्थान महिला दुष्कर्म का प्रदेश बना है- विजया राहटकर।भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय मंत्री व प्रदेश सह-प्रभारी विजया राहटकर ने कहा कि राजस्थान और उसके साथ चार प्रदेश में चुनाव अब शुरू हो गया है हर जगह पर भारतीय जनता पार्टी पूर्ण तैयारी के साथ संगठन के साथ इस चुनाव को जीतने के लिए तैयार है। राहटकर रविवार सायं शास्त्रीनगर स्थित भाजपा मीडिया सेंटर में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि राजस्थान में बिगड़ती कानून व्यवस्था की इस स्थिति को देखते है बहुत चिन्ता होती है। राजस्थान में महिलाओं कि स्थिति अच्छी नहीं है। कांग्रेस की गहलोत सरकार महिलाओं कोे सुरक्षा और सम्मान देने में नाकामयाब रही है। प्रदेश मीरा बाई व पन्नाधाय जैसी महिलाओं की भूमि पर हत्या,गैंगरेप, अपहरण जैसी घटनाएं आम बात हो गई है। प्रदेश में 35000 दुष्कर्म की घटनाएं हुई,जिनमें 15000 से अधिक दुष्कर्म छोटी बच्चियों के साथ हुए हैं। सरकार इसे रोक नहीं पा रही है। ऐसा लगता है यह सब सरकार की प्राथमिकता में ही नहीं है। अपराधियों को कानून का डर नहीं है। इसको लेकर पूरे प्रदेश में सरकार के विरूद्ध जनआक्रोश है। इस सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई हक नहीं है। प्रदेश की जनता ने इस सरकार की विदाई तय कर दी है और जनता भाजपा सरकार का बेसब्री से इन्तजार कर रही है। मेरा पूर्ण विश्वास है कि जोधपुर संभाग में भाजपा सभी सीटों पर जीत रही है।

यह भी पढ़ें – प्रदेश में पहली बार पात्र मतदाताओं को होम वोटिंग की सुविधा

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार पांच साल तक आपसी कलह,फूट में ही व्यस्त रही। इस कारण कानून व्यवस्था पर ध्यान ही नहीं दिया,बिगड़ती कानून व्यवस्था से आम आदमी स्वयं को भयभीत और असुरक्षित महसूस कर रहा है। खासतौर से महिलाओं में असुरक्षा की भावना अधिक है। भाजपा ने लगातार प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था, महिला उत्पीड़न,भ्रष्ट्राचार,तुष्टीकरण को लेकर आवाज उठाती रही है। यह सरकार बिजली पानी सड़क जैसी मूलभूत आवश्यकताओं को भी मुहिया नहीं करवा रही है। भ्रष्ट्राचार के कारण विकास कार्यो में रूकावट व गुणवत्ता में कमी देखने को मिल रही है। सम्पूर्ण प्रदेश में बजरी ठेकों में भ्रष्ट्राचार के कारण प्रदेश में बजरी माफीयों की बाढ़ आ गई। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 2018 में सत्ता में आने पर कई घोषणाएं की थी,जो आज तक धरातल पर लागु नहीं हुई हैं। मुख्यमंत्री राहत शिविर व गांरटी के नाम पर भ्रमजाल पर गुमराह कर रही है। जिसमें किसानों की कर्ज माफी और युवाओं को बेरोजगारी भत्ता की घोषणा आज तक पूरी नहीं हुई है। पेपर लीक के कारण युवा नौकरी से वंचित रहे। जबकि केन्द्र की मोदी सरकार ने रोजगार के अनेक अवसर प्रदान किए। भारतीय जनता पार्टी का वादा है कि भय,भुख,भ्रष्ट्राचार से मुक्त राजस्थान बनेगा औैर पुनः कमल का फूल खिलेगा। लोगों का उत्साह भीड़ व जनसमर्थन बता रहा है कि कॉग्रेस का सफाया होगा और प्रदेश में पुनः भाजपा सरकार बनेगी। भाजपा का मुख्यमंत्री कौन? के सवाल पर गहलोत ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की भूमिका संगठन तय करता है उन्होंने अपना उदाहरण देते हुए कहा कि मैं मंत्री भी रहा,फिर मुझे पार्टी ने पार्षद का चुनाव लड़वाया, संगठन के आदेश पर मैं चौकीदार बनने को भी तैयार हूं। प्रेसवार्ता में राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत, उत्तराखण्ड अलमोड़ा के सांसद अजय टमटा,नगर निगम दक्षिण महापौर वनिता सेठ व भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा मौजूद थे।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

ट्रैकिंग-डिवाइस की वजह से अटके वाहनों के परमिट ट्रक ऑपरेटर्स का कल से चक्काजाम

July 15, 2026

जोधपुर डिस्कॉम में पीएम-कुसुम योजना के तहत ऋण मेला आयोजित

July 15, 2026

मारवाड़ में बाछड़ा गिरोह की सक्रियता की आशंका : पुलिस ने जारी किया सुरक्षा अलर्ट

July 15, 2026

आरयूबी निर्माण के कारण जोधपुर आने वाली तीन ट्रेनें प्रभावित

July 15, 2026

शहर में चल रही थी एक ही नंबर की दो बसें आरटीओ ने किया सीज

July 15, 2026

कलेक्टर ने क्रीड़ा परिषद में अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी

July 15, 2026

कांकाणी हिरण शिकार मामले में अधिवक्ताओं ने मांगा समय

July 15, 2026

मारपीट व लूट के मामले में फरार टॉप-10 बदमाश यूपी से गिरफ्तार

July 15, 2026

जूनी मंडी स्वास्थ्य केंद्र पर बालिकाओं को लगा HPV वैक्सीन

July 15, 2026