सरे बाजार स्कूली छात्रा से बाइक सवार ने की छेड़छाड़
अब फुटेज से बदमाश की तलाश
जोधपुर,सरे बाजार स्कूली छात्रा से बाइक सवार ने की छेड़छाड़।शहर के जिला पूर्व में बनाड़ थाना क्षेत्र में सरे बाजार एक स्कूली छात्रा से बाइक सवार बदमाश ने छेड़छाड़ की। अचानक हुई घटना से छात्रा घबरा गई। पुलिस में अब अज्ञात शख्स के खिलाफ केस दर्ज करवाया गया है। वह शाम के समय बाजार गई थी। पुलिस बदमाश की पहचान के लिए अब सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
यह भी पढ़ें – मतदान दिवस पर 26084 मतदान केन्द्रों पर वेब कास्टिंग की जाएगी
पुलिस ने बताया कि शाम को एक स्कूली छात्रा बनाड़ स्थित एक बाजार में किसी काम से गई थी। तब एक अज्ञात बाइक सवार युवक नजदीक आया और उससे गलत हरकतें कर भाग गया। घटना से छात्रा अचानक घबरा गई और परिजन को इसकी जानकारी दी गई। बनाड़ पुलिस ने पीडि़ता की रिपोर्ट पर पॉक्सो एवं लज्जाभंग का केस दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि बाजार में लगे सीसीटीवी फुटेज से बदमाश की पहचान के साथ तलाश की जा रही है।
दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

