Doordrishti News Logo

कर्मवीर रामसिंह आर्य की पुण्यतिथि पर प्रेरणा सभा

सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा नई दिल्ली के प्रधान स्वामी आर्यवेश होंगे समारोह के मुख्य वक्ता

जोधपुर,कर्मवीर रामसिंह आर्य की पुण्यतिथि पर प्रेरणा सभा। आर्य समाज के नेता व कर्मवीर रामसिंह आर्य की तीसरी पुण्यतिथि पर गौरव पथ पर कुलपति कार्यालय के सामने गांधी शांति प्रतिष्ठान परिसर में गुरुवार शाम 5 बजे प्रेरणा सभा होगी।समारोह के मुख्य अतिथि आर्य समाज की सर्वोच्च संस्थान सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा नई दिल्ली के प्रधान स्वामी आर्यवेश होंगे।

यह भी पढ़ें – करवा चौथ पर बुधवार को महिलाओं ने रखा व्रत,चंद्रदर्शन कर किया पारणा

आर्य प्रतिनिधि सभा राजस्थान के उप प्रधान नारायण सिंह आर्य व आर्यवीर दल राजस्थान के अधिष्ठाता भंवरलाल ने बताया कि आर्य वीर दल जोधपुर, आर्य प्रतिनिधि सभा जोधपुर व आर्य समाज फोर्ट के संयुक्त तत्वावधान में गांधी शांति प्रतिष्ठान में होेने वाली प्रेरणा सभा के मुख्य वक्ता प्रधान स्वामी आर्यवेश,विशिष्ट अतिथि आर्य प्रतिनिधि सभा राजस्थान के प्रधान एडवोकेट बिरजानंद बहरोड सहित अन्य अतिथि कर्मवीर रामसिंह आर्य के संघर्षमय जीवन से जुड़े पहलुओं पर अपने विचार रखेंगेे। आर्य वीर दल जोधपुर के अध्यक्ष हरीसिंह आर्य व संचालक उम्मेद सिंह आर्य ने कहा कि कार्यक्रम का शुभारंभ शाम 5 बजे वैदिक यज्ञ के साथ होगा। भजन संध्या में विक्की मनचला एंड ग्रुप सहित अन्य कलााकारों द्वारा आध्यात्मिक भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। उन्होने बताया कि प्रेरणा सभा में जालोर,बालोतरा,शिवगंज, पाली,जयपुर,उदयपुर,अजमेर,सिरोही सहित अन्य क्षेत्रों से आर्य समाज व आर्य वीर दल से जुडे पदाधिकारी भाग लेंगे।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बोरानाडा पुलिस की कार्रवाई: अवैध खनन पर शिकंजा तीन आरोपी गिरफ्तार

August 25, 2026

शातिर वाहन चोर गिरफ्तार 10 मोटर साइकिल बरामद

August 25, 2026

दावेदारों का उत्साह भाजपा में जनता के विश्वास का प्रमाण- संगीता यादव

August 25, 2026

जोधपुर के विकास का फैसला करेगा निकाय चुनाव,भाजपा बनाएगी बोर्ड-मदन राठौड़

August 25, 2026

विचाराधीन बंदी की मौत पर एफआईआर दर्ज

August 25, 2026

डंपर चालक ने लिया बाइक सवारों को चपेट में एक की मौत दूसरा घायल

August 25, 2026

पायल खरीदने पहुंची महिलाएं साड़ी में छुपाकर ले गई पायलों का ज्वैलरी बॉक्स

August 25, 2026

जेन जी नहीं युवाओं को युवा शक्ति कहें: संगीता यादव

August 25, 2026

अधिवक्ता को इंटरनेशनल वॉइस मैसेज से दो करोड़ की धमकी, पुत्र को जान से मारने की दी धमकी

August 25, 2026