Doordrishti News Logo

जोधपुर-जयपुर मार्ग पर 11 दिसम्बर से नहीं चलेंगी कई ट्रेनें

जोधपुर,जोधपुर-जयपुर मार्ग पर 11 दिसम्बर से नहीं चलेंगी कई ट्रेनें। रेलवे राइकाबाग-फुलेरा रेलमार्ग के दोहरीकरण के तहत डेगाना-फुलेरा रेलखंड पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के लिए मेगा ब्लॉक लेगा। इसमें जोधपुर- जयपुर मार्ग पर 6 जोड़ी ट्रेनों का संचालन 11 से 28 दिसम्बर तक प्रभावित होगा। इस दौरान 11 से 28 दिसंबर की अवधि में जोधपुर और बीकानेर से चलने वाली 6 जोड़ी ट्रेनें पूर्ण रूप से निरस्त रहेगी,जबकि 4 जोड़ी ट्रेन बदले मार्ग से चलाई जाएगी।

यह भी पढ़ें – पीठासीन व मतदान अधिकारियों का द्वितीय प्रशिक्षण 16 से

सूत्रों के अनुसार डेगाना-फुलेरा रेल खण्ड व फुलेरा-गोविन्दी मारवाड़ स्टेशनों के बीच पेच डबलिंग की कमश्निंग के चलते यह निर्णय किया गया है। इस दौरान जैसलमेर-जम्मू तवी-जैसलमेर एक्सप्रेस आवागमन में 20 से 30 दिसम्बर तक व बिलासपुर- भगत की कोठी-बिलासपुर एक्सप्रेस को 14 से 26 दिसम्बर वाया मारवाड़ जंक्शन संचालित किया जाएगा।
रेलवे के अनुसार जोधपुर-वाराणसी मरुधर एक्सप्रेस 12 से 27 दिसम्बर, वाराणसी-जोधपुर मरुधर एक्सप्रेस 11 से 26 दिसम्बर,जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस 12 से 27 दिसम्बर,भोपाल- जोधपुर एक्सप्रेस 11 से 26 दिसम्बर, मदुरै-बीकानेर एक्सप्रेस 14 से 21 दिसम्बर,बीकानेर-मदुरै एक्सप्रेस 17 से 24 दिसम्बर,जैसलमेर-जयपुर एक्सप्रेस 12 से 28 दिसम्बर,जयपुर- जैसलमेर एक्सप्रेस12 से28 दिसम्बर, जयपुर-सूरतगढ़ एक्सप्रेस 21 से 27 दिसम्बर, सूरतगढ़-जयपुर एक्सप्रेस 21 से 27 दिसम्बर,भगत की कोठी- मन्नागुड़ी एक्सप्रेस 14 से 28 दिसम्बर और मन्नारगुडी-भगत की कोठी एक्सप्रेस 11 से 25 दिसम्बर तक रद्द रहेगी।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बोरानाडा पुलिस की कार्रवाई: अवैध खनन पर शिकंजा तीन आरोपी गिरफ्तार

August 25, 2026

शातिर वाहन चोर गिरफ्तार 10 मोटर साइकिल बरामद

August 25, 2026

दावेदारों का उत्साह भाजपा में जनता के विश्वास का प्रमाण- संगीता यादव

August 25, 2026

जोधपुर के विकास का फैसला करेगा निकाय चुनाव,भाजपा बनाएगी बोर्ड-मदन राठौड़

August 25, 2026

विचाराधीन बंदी की मौत पर एफआईआर दर्ज

August 25, 2026

डंपर चालक ने लिया बाइक सवारों को चपेट में एक की मौत दूसरा घायल

August 25, 2026

पायल खरीदने पहुंची महिलाएं साड़ी में छुपाकर ले गई पायलों का ज्वैलरी बॉक्स

August 25, 2026

जेन जी नहीं युवाओं को युवा शक्ति कहें: संगीता यादव

August 25, 2026

अधिवक्ता को इंटरनेशनल वॉइस मैसेज से दो करोड़ की धमकी, पुत्र को जान से मारने की दी धमकी

August 25, 2026