घर से लापता वृद्ध का शव बालसमंद झील में मिला
जोधपुर,घर से लापता वृद्ध का शव बालसमंद झील में मिला। शहर के मंडोर स्थित मग की घाटी में रहने वाला एक वृद्ध 3 अक्टूबर को अपने घर से निकल गया था। उसका शव 10 अक्टूबर को बालसमंद झील में मिला।6अक्टूबर को उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस में दी गई थी। पुलिस ने अब शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया। इस बारे में मर्ग की कार्रवाई की गई।
यह भी पढ़ें – ढाई सौ ग्राम अफीम के साथ युवक गिरफ्तार
मंडोर थानाधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि मग की घाटी में रहने वाला 60 साल का पुखराज मेघवाल मानसिक रोगी था। वह 3 अक्टूबर को अपने घर से बिन बताए निकल गया। उसके नहीं मिलने पर परिजन की तरफ से 6 अक्टूबर को गुमशुदगी दर्ज करवाई। इधर 10 अक्टूबर को सूचना मिली कि बालसमंद झील में एक व्यक्ति का शव पड़ा है। बाद में उसकी पहचान पुखराज मेघवाल के रूप में की गई। उसके पुत्र नेमाराम की तरफ से मर्ग की रिपोर्ट दी गई।
दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

न ओटीपी आया न मैसेज क्रेडिट कार्ड से 2.11 लाख की खरीदारी

35 लाख के आभूषण और नगदी चोरी

मारपीट व जान की धमकी के आरोप में मां बेटे सहित पांच गिरफ्तार

जागरुकता कार्यक्रम आयोजित

शहर में अन्नकूट महोत्सव की धूम

आफरी में क्षत्रिग्रस्त भूमि के पुनर्वास पर प्रशिक्षण शुरू

मदरसों को लेकर हाईकोर्ट में दायर याचिकाएं सुनवाई के लिए स्वीकार

चोरी की गाड़ी ढूंढऩे आए युवकों पर फायरिंग 4 घायल

