Doordrishti News Logo

रेट्रोपेरिटोनियल मिक्ससोईड लाईपोसारकोमा का सफल ऑपरेशन

महात्मा गांधी अस्पताल के गेस्ट्रो सर्जरी विभाग में हुआ ऑपरेशन

जोधपुर,एमजीएच के गेस्ट्रो सर्जरी विभाग में हुआ रेट्रोपेरिटोनियल मिक्ससोईड लाईपोसारकोमा का सफल ऑपरेशन।गेस्ट्रो सर्जरी विभाग में सहायक आचार्य एवं विभाग प्रभारी डॉक्टर दिनेश कुमार चोधरी ने बताया कि 51 वर्षीय पाली निवासी बाबूलाल पिछले 2 साल से पेट में गाँठ की बीमारी से पीड़ित था। अत्यंत निर्धन होने की वजह से उन्होंने इलाज नही लिया। पेट की गांठ बड़ते-बड़ते 35 सेमी.की हो गई। पूरे पेट के 90 फीसदी हिस्से में फैल गई,पेट के सारे अंग और आँत 10 फीसदी हिस्से में रह गए।

यह भी पढ़ें – जोधपुर मेडिकल के विभिन्न विभागों के चिकित्सक शिक्षक पदोन्नत

मरीज़ 1 रोटी हीखा पाता था। मरीज़ का वजन 48 किलो ही रह गया था और कमजोरी की वजह से चलना फिरना भी बंद हो गया था।उसने कई डॉक्टर को दिखाया लेकिन जान का ख़तरा बता कर सबने ऑपरेशन से इनकार कर दिया। डॉक्टर दिनेश ने बताया कि गाँठ ने दाहिने तरफ की किड्नी को जकड़ लिया था जिसे गाँठ के साथ ही निकलना पड़ा इसके अलावा गाँठ महाधमनी ओर महाशिरा नामक खून की नलियों से भी चिपकी हुई थी,जिससे सूक्ष्म विच्छेदन कर छुड़ाया गया। गाँठ का वजन 20 किलो तथा आकार 35×25 सेमी.था। अतिरिक्त प्राचार्य एवं पैथोलोजी में आचार्य डॉ योगीराज जोशी ने बयोप्सी की जाँच कर बताया की गाँठ मिक्सोईड लाईपोसारकोमा की है जो चर्बी के गाँठ का कैंसर होता है।

यह भी पढ़ें – शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन 26 से 31 अक्टूबर तक

ऑपरेशन डॉक्टर दिनेश चौधरी और डॉक्टर शुभम ने किया। डॉक्टर उगम सिंह,डॉक्टर दीपक,ओटी.इंचार्ज अरविंद,अपूर्वा ने ऑपरेशन में सहयोग किया। निश्चेतना विभागाध्यक्ष एवं वरिष्ठ आचार्य सरिता जनवेजा के निर्देशन में आचार्य डॉक्टर फ़तेह सिंह भाटी,सहायक आचार्य डॉक्टर वन्दना शर्मा व डॉक्टर अनिशा बानू एवं रेज़िडेंट डॉक्टर गीतिका ने अहम भूमिका निभाई। ऑपरेशन से पूर्व मरीज़ की स्थित अत्यंत गम्भीर थी।बहुत बड़ी गाँठ के दबाव की वजह से फेफड़ों,दिल व अन्य अंगो पर भी असर हो रहा था,जिसकी वजह से ऑपरेशन के दोरान भी मरीज़ के रक्तचाप व ह्रदय की धड़कन स्थिर रखना चुनौतीपूर्ण था। अधीक्षक राजश्री बेहरा ने बताया कि मरीज़ पहले ग़रीबी की वजह से उपचार नही करवाया परंतु महात्मा गाँधी अस्पताल में उसका इलाज गम्भीर बीमारी होते हुए भी पूर्ण रूप से निःशुल्क हुआ।प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉक्टर दिलीप कच्छ्वाह ने ऑपरेशन टीम को बधाई दी है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बीस कार्टन नकली शैंपू जब्त

October 13, 2026

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026