Doordrishti News Logo

पांडाल से गणेश प्रतिमा चुरा ले गया शातिर,आरोपी गिरफ्तार

जोधपुर,पांडाल से गणेश प्रतिमा चुरा ले गया शातिर,आरोपी गिरफ्तार।शहर के भदवासिया स्थित रिद्धि-सिद्धि विहार में 28 सितंबर की अलसुबह बाइक सवार एक युवक पांडाल से गणेश प्रतिमा को चुरा ले गया। इस बारे में माता का थान पुलिस ने मामला दर्ज किया। सीसीटीवी फुटेज में शातिर की पहचान की गई और अब उसे गिरफ्तार कर गणेश प्रतिमा बरामद किया गया। माता का थान पुलिस ने बताया कि भदवासिया स्थित रिद्धि-सिद्धि विहार में रहने वाले सौभाग सिंह पुत्र कानसिंह की तरफ से शुक्रवार को रिपोर्ट दी गई।

यह भी पढ़ें – प्रधानमंत्री की जोधपुर यात्रा के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित

रिपोर्ट में बताया कि उसके घर के सामने पांडाल में लकड़ी की गणेश प्रतिमा को गणेशोत्सव पर स्थापित किया गया था। शुक्रवार की सुबह यह प्रतिमा वहां पर नहीं दिखी। तब सीसीटीवी फुटेज चेक किए तो पता लगा कि एक युवक बाइक पर आता है और लाल कपड़े में प्रतिमा को लपेट कर ले जाता है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच करते हुए अब पीपाड़ शहर के कोसाना घांचियों का बास हाल दधिमति नगर महामंदिर निवासी विवेक सारस्वत को गिरफ्तार कर प्रतिमा को बरामद किया गया है। आरोपी से अग्रिम जांच जारी है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बोरानाडा पुलिस की कार्रवाई: अवैध खनन पर शिकंजा तीन आरोपी गिरफ्तार

August 25, 2026

शातिर वाहन चोर गिरफ्तार 10 मोटर साइकिल बरामद

August 25, 2026

दावेदारों का उत्साह भाजपा में जनता के विश्वास का प्रमाण- संगीता यादव

August 25, 2026

जोधपुर के विकास का फैसला करेगा निकाय चुनाव,भाजपा बनाएगी बोर्ड-मदन राठौड़

August 25, 2026

विचाराधीन बंदी की मौत पर एफआईआर दर्ज

August 25, 2026

डंपर चालक ने लिया बाइक सवारों को चपेट में एक की मौत दूसरा घायल

August 25, 2026

पायल खरीदने पहुंची महिलाएं साड़ी में छुपाकर ले गई पायलों का ज्वैलरी बॉक्स

August 25, 2026

जेन जी नहीं युवाओं को युवा शक्ति कहें: संगीता यादव

August 25, 2026

अधिवक्ता को इंटरनेशनल वॉइस मैसेज से दो करोड़ की धमकी, पुत्र को जान से मारने की दी धमकी

August 25, 2026