Doordrishti News Logo

विश्व समुद्री दिवस एवं हमारी प्रतिबद्धता-कर्नल चौधरी

जोधपुर,विश्व समुद्री दिवस एवं हमारी प्रतिबद्धता-कर्नल चौधरी।1 राज इंजीनियरिंग रेजीमेंट एनसीसी जोधपुर द्वारा विद्याश्रम संस्थान में विश्व समुद्री दिवस-2023 का आयोजन किया गया। इस दौरान विश्व समुद्र दिवस पर भाषण प्रतियोगिता तथा पोस्टर मेकिंग प्रतिस्पर्धा का आयोजन किया गया। जिसमें कैडिट्स ने बहुत ही उत्साह के साथ भाग लिया। पोस्टर प्रतिस्पर्धा के दौरान तैयार किए गए पोस्टर्स का सभी कैडेट्स व स्टाफ ने अवलोकन कर सराहना की। निर्णायकों ने उनके कंटेंट्स एवं योग्यता के आधार पर निर्णय कर प्रथम तथा द्वित्तीय स्थान के लिये कैडिट का चयन किया।

यह भी पढ़ें – गणपति बप्पा मोरिया अगले बरस तू जल्दी आ की स्वरलहरियों से गूंजी सूर्यनगरी

पोस्टर प्रतियोगिता में कैडेट प्रियंका सीरवी ने प्रथम तथा कोमल बिश्नोई ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।इसी प्रकार भाषण प्रतियोगिता में प्रेम कुमार प्रथम व कैडेट मनीष द्वितीय स्थान पर रहे। तत्पश्चात कमान अधिकारी कर्नल बलदेव सिंह चौधरी ने मुख्य उद्बबोधन देते हुए बताया कि विश्व समुद्र दिवस 2023 का विषय “MARPOL- 2023 AT50 हमारी प्रतिबद्धता जारी है!” शिपिंग प्रभाव से बचने के लिए एक मजबूत ढांचे के द्वारा कार्य किया जा रहा है जो इस विषय के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है। 1948 में अंतरराष्ट्रीय समुद्री संगठन की स्थापना के पश्चात तकनीकी सहयोग,पर्यावरणीय विनियमन व हरित भविष्य की तैयारी के लिए एक संस्थागत संरचना की तैयारी कर रहा है ताकि प्रभावी प्रशिक्षण के माध्यम से लक्ष्य हासिल किया जा सके। अंतरराष्ट्रीय समुद्री संगठन के द्वारा प्रत्येक वर्ष के सितंबर के आखिरी गुरुवार को विश्व समुद्री दिवस के रूप में घोषित किया गया है। यह दिवस नाविक एवं समुद्री पेशेवरों के योगदान को आर्थिक एवं पर्यावरण प्रबंधन में सामुद्रिक क्षेत्र की भूमिका को प्रतिबिंबित करेगा।

यह भी पढ़ें – जेल में कैदी से तलाशी में मिला अफीम का दूध

कमान अधिकारी ने समुद्र में फैलने वाले कचरे एवं उसके कुप्रभाव के बारे में विस्तार से समझाया एवं अपने आसपास के जल स्रोतों को भी साफ रखने की हिदायत दी। इस अवसर पर विद्याश्रम संस्थान के अध्यक्ष विनय कुमार जैन ने अध्यक्षता करते हुए कैडेट्स के मनोबल को बढ़ाया तथा हरित भविष्य के निर्माण में अपना योगदान देने का आह्वान किया। इस अवसर पर मेजर हरलाल,लेफ्टिनेंट हिना शर्मा एवं यूनिट के जेसीओ हरफूल सिंह एवं योगेश शर्मा भी मौजूद थे।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

पंचायतीराज चुनाव को लेकर करणसिंह उचियारड़ा से मिले कार्यकर्ता

September 25, 2026

IMA जोधपुर ने किया AIIMS जोधपुर के रेजिडेंट डॉक्टर के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त

September 25, 2026

महापौर पद के लिए मतदान आज

September 25, 2026

1.83 लाख के जाली नोट सहित आरोपी गिरफ्तार

September 25, 2026

चेकिंग देखकर स्कॉर्पियो भगाई पुलिस वाहन को टक्कर मारकर भागे तस्कर 373.91 किलो डोडा पोस्त जब्त

September 25, 2026

बीकानेर के व्यापारी पुत्र से सीएचबी सेक्टर 14 में दस लाख की लूट

September 25, 2026

दो लोगों को पकड़ा अवैध देशी पिस्टल व मैंगजीन- कारतूस बरामद

September 25, 2026

रेलवे परिसर की दीवार में लगी एंगल से फंदा लगाकर वृद्ध ने दी जान

September 25, 2026

फैक्ट्री मालिक का पुत्र शांतिभंग में गिरफ्तार

September 25, 2026