Doordrishti News Logo

गणपति बप्पा मोरिया अगले बरस तू जल्दी आ की स्वरलहरियों से गूंजी सूर्यनगरी

गणपति प्रतिमाओं का विसर्जन

जोधपुर,गणपति बप्पा मोरिया अगले बरस तू जल्दी आ की स्वरलहरियों से गूंजी सूर्यनगरी। अपणायत के शहर सूर्यनगरी में आज सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल देखने को मिली।गणेश चतुर्थी से शुरू हुए दस दिवसीय गणपति महोत्सव के समापन के दौरान जहां हिन्दूओं ने अस्थायी रूप से सार्वजनिक स्थानों पर और अपने घरों में विराजित किए गणपति मूर्तियों का विधिविधान से विसर्जन किया। अनंत चतुदर्शी पर आज हजारों की तादाद में उधापन के कार्यक्रम भी संपन्न हुए।दूसरी तरफ ईद मिलादुन्नबी का पर्व भी हर्षोउल्सास के साथ मुस्लिमों ने मनाया। पुलिस प्रशासन चाक चौबंद रहा। दोनों ही धर्मो के जुलूस के दौरान यातायात की विशेष व्यवस्था करने के साथ माकूल जाब्ता भी तैनात किया गया।

यह भी पढ़ें – मण्डला कलां में बैंक ऑफ इंडिया की नई शाखा का उद्घाटन

गणपति प्रतिमाओं का विसर्जन
गणेश चतुर्थी को शहर के सैकड़ों स्थानों और हजारों घरों में गणपति महोत्सव के चलते अस्थायी गणेश प्रतिमाओं को विराजित किया गया और नौ दिन तक जमकर धार्मिक आयोजन किये गये। आज अनंत चतुदर्शी पर सुबह से ही घरों और सार्वजनिक स्थानों पर स्थापित की गई गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन का कार्यक्रम शुरू हो गया जो शाम तक शहर में चलता रहेगा।

शोभायात्राएं जालोरी से रवाना हुई
सार्वजनिक स्थान पर लगायी गई गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के लिये निकाली जाने वाली अधिकांश शोभायात्राएं जालोरीगेट चौराहे पर शिवसेना की ओर से स्थापित किये गये गणेश पांडाल के आगे से निकली। इससे पूर्व बीती रात्रि को कई जगह पर जागरण और भजन संध्याओं का आयोजन भी किया गया।

यह भी पढ़ें – खंडस्तरीय संस्कृत विद्यालयी प्रतियोगिता में ज्वालपाधाम प्रथम

दोपहर में शुरू हुआ गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन
गणेश महोत्सव के दौरान दोपहर बारह बजे से मूर्तियों के विसर्जन के लिये जुलूस आने शुरू हो गए। जो आडा बाजार,कंदोई बाजर,माणक चौक होकर गुलाब सागर तक पहुंच कर प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। दूसरी तरफ बाहर व शहर के अंदर से जालोरी गेट आने वाले जुलूस नागौरी गेट,उम्मेदचौक,घंटाघर,माणक चौक,कंदोई बाजर,त्रिपोलिया बाजार, सोजती गेट चौकी, चांदशाह तकिया होकर जालोरी गेट पहुंच कर मुख्य शोभायात्रा में शामिल हुए। हिन्दू मुस्लिम एकता की प्रतीक मानी जाने वाली सूर्यनगरी के बांशिदों ने एकराय होकर दोनों ही धर्मो के बड़े जलसों को धार्मिक अनुष्ठानों के साथ मनाया।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

पंचायतीराज चुनाव को लेकर करणसिंह उचियारड़ा से मिले कार्यकर्ता

September 25, 2026

IMA जोधपुर ने किया AIIMS जोधपुर के रेजिडेंट डॉक्टर के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त

September 25, 2026

महापौर पद के लिए मतदान आज

September 25, 2026

1.83 लाख के जाली नोट सहित आरोपी गिरफ्तार

September 25, 2026

चेकिंग देखकर स्कॉर्पियो भगाई पुलिस वाहन को टक्कर मारकर भागे तस्कर 373.91 किलो डोडा पोस्त जब्त

September 25, 2026

बीकानेर के व्यापारी पुत्र से सीएचबी सेक्टर 14 में दस लाख की लूट

September 25, 2026

दो लोगों को पकड़ा अवैध देशी पिस्टल व मैंगजीन- कारतूस बरामद

September 25, 2026

रेलवे परिसर की दीवार में लगी एंगल से फंदा लगाकर वृद्ध ने दी जान

September 25, 2026

फैक्ट्री मालिक का पुत्र शांतिभंग में गिरफ्तार

September 25, 2026