Doordrishti News Logo

जोधपुर, जिले के बोयल गांव में सोमवार रात को आपसी विवाद में एक युवक की लाठियों व चाकू से हमला करके हत्या कर दी गई। हत्या करने के बाद हमलावर मौके से भाग निकले। परिजनों का आरोप है कि गांव में अवैध शराब की बिक्री का विरोध करने पर नाराज बदमाशों ने युवक की हत्या की है। कुछ लोगों का कहना है कि एक लड़क़ी से जुड़े मामले में युवक की हत्या की गई है।

आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजन मोचरी के बाहर धरने पर बैठे गए और उन्होंने शव नहीं उठाया। बाद में पुलिस ने उनसे समझाइश की। प्राप्त जानकारी के अनुसार बोयल गांव निवासी श्रवण जाट कल रात अपने दो दोस्तों के साथ बाइक पर कापरड़ा गांव जा रहा था।

गांव में शराब के ठेके के सामने रवि मेघवाल, मलाराम, प्रेम विश्नोई व महेन्द्र ने श्रवण को रोक लिया। बाइक से उतरते ही श्रवण पर लाठियां बरसाना शुरू कर दिया। इस बीच रवि ने चाकू से श्रवण पर ताबड़तोड़ वार किए। लहूलुहान होकर श्रवण वहीं पर गिर पड़ा। हमला कर चारों वहां से भाग निकले। बाद में कुछ लोग श्रवण को अस्पताल लेकर गए लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

परिजनों का कहना है कि गांव में शराब के अवैध कारोबार पर रोक लगा दी गई है। इसमें श्रवण की अहम भूमिका थी। इस कारण अवैध रूप से शराब बेचने वाले रवि व प्रेम विश्नोई उससे नाराज चल रहे थे। कल शाम एक बार ये दोनों घर आकर श्रवण को धमकी भी देकर गए थे। कुछ लोगों का कहना है कि एक लड़क़ी के साथ हुई छेड़छाड़ के कारण रवि और श्रवण में दुश्मनी बढ़ गई। रवि ने इस मामले को लेकर श्रवण को कई बार चेतावनी भी दी। इससे खफा हो रवि ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर श्रवण की हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026