Doordrishti News Logo

फलोदी का वांछित आरोपी पिस्टल और चार कार्टेज के साथ गिरफ्तार

डीएसटी पूर्व और उदयमंदिर पुलिस की कार्रवाई

जोधपुर,फलोदी का वांछित आरोपी पिस्टल और चार कार्टेज के साथ गिरफ्तार। कमिश्ररेट के जिला पूर्व की जिला स्पेशल टीम और उदयमंदिर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए फलोदी जिले के अपहरण में वांछित अभियुक्त को पिस्टल और चार कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस उपायुक्त पूर्व डॉ.अमृता दुहन ने बताया कि डीएसटी पूर्व की अवैध हथियार तस्करी पर कार्यवाही कर फलौदी जिले का अपहरण के प्रकरण में वांछित अभियुक्त एक अवैध पिस्टल मय 4 कारतुस के गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें – स्कूटी पाकर खिले दिव्यांगों के चेहरे

जिला पूर्व में अवैध हथियारों की रोकथाम करने,अवैध हथियार तस्करों पर निगरानी के आदेश डीएसटी पूर्व की टीम को दिए गए थे। जिस पर डीएसटी पूर्व व उदयमंदिर पुलिस ने चाखू मोटाई निवासी रोशन विश्रोई पुत्र बाबूराम को गिरफ्तार किया। उसके पास से एक पिस्टल और चार कारतूस मिले। वह फलोदी जिले में अपहरण के केस में वांटेड चल रहा था। उसके शहर में आने की जानकारी पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसने अपने दो साथियो के साथ मिलकर 3 सितंबर को पुलिस थाना चाखु क्षेत्र में अपहरण की एक वारदात को अंजाम दिया था जिसमें वह वांछित फरार चल रहा था तथा फरारी काटने के समय शहर में आकर रहने लगा था।अपहरण में शरीक अन्य दो आरोपी विकास विश्नोई एवं जयप्रकाश को भी दस्तयाब करके पुलिस थाना चाखु को सूचना से अवगत करवा कर उन्हे सुपुर्द किया गया। पुलिस की टीम में उदयमंदिर थानाधिकारी प्रेमदान रतनू, डीएसटी प्रभारी एसआई कन्हैयालाल, एएस आई सुमेरसिंह भाटी,डीएसटी के हैडकांस्टेबल ओमाराम,देवाराम, कांस्टेबल किशनसिंह,प्रकाश,गिरवर सिंह,चालक जयराम एवं हापूराम शामिल थे।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल किजिए – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

छह राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त

October 12, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026

पीछा कर मादक पदार्थ तस्कर को पकड़ा 86 ग्राम एमडी बरामद

October 12, 2026

देर रात केरू डम्पिग स्टेशन पर लगी भीषण आग

October 12, 2026