Doordrishti News Logo

सड़क हादसे में जातरू और अन्य की मौत

जोधपुर,सड़क हादसे में जातरू और अन्य की मौत। शहर के निकट लूणी तहसील के निंबला गांव की सरहद में बाबा के जातरूओं के जत्थे में शामिल एक व्यक्ति को कार चालक ने चपेट में ले लिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल जातरू को एमडीएम अस्पताल लाया गया। मगर उसकी मौत हो गई। इधर डांगियावास में भी अज्ञात वाहन चालक ने एक व्यक्ति को टक्कर मार कर घायल कर दिया। इसकी भी अस्पताल में मौत हो गई।

यह भी पढ़ें – उम्मेद अस्पताल का नवां दशक समारोह 22 से 28 मनाया जाएगा

लूणी पुलिस थाने में गुजरात के जालोद निवासी योगराज पुत्र नटवर भाई माली की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि वह अपने मामा जितेंद्र कुमार पुत्र शांतिलाल के साथ जातरूओं के जत्थे में शामिल होकर रामदेवरा जा रहे थे। निंबला गांव की सरहद में रात के समय किसी कार चालक ने सडक़ पर पैदल चल रहे उसके मामा जितेंद्र को चपेट में ले लिया। बाद में उन्हें निजी वाहन से एमडीएम अस्पताल लाया गया। मगर उनकी मौत हो गई। लूणी पुलिस अब कार चालक का पता लगाने का प्रयास कर रही है। दूसरी तरफ पालासनी डांगियावास निवासी लुंबाराम पुत्र बद्रीराम ने मामला दर्ज कराया कि उसके चाचा मलाराम को अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार कर घायल कर दिया। हादसे में घायल उसके चाचा की अस्पताल मेें मौत हो गई।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

छह किलो अफीम का दूध व 6.95 लाख रुपए के साथ तस्कर गिरफ्तार

July 19, 2026

कोटा स्टेशन के पुनर्विकास के कारण ट्रेनें मार्ग परिवर्तित रहेगी

July 19, 2026

श्रीभादरिया लाठी स्टेशन पर दो सुपरफास्ट ट्रेनों का ठहराव प्रारंभ

July 19, 2026

हड़पसर-जोधपुर-सुपरफास्ट ट्रेन 7 ट्रिप रद्द

July 19, 2026

पीएम मोदी ने विक्रम-1 के सफल प्रक्षेपण पर स्काईरूट टीम को दी बधाई

July 19, 2026

लायंस क्लब जोधपुर सेंट्रल का पदस्थापना समारोह संपन्न

July 19, 2026

एनआई एक्ट प्रकरणों के लिए आयोजित विशेष लोक अदालत में कुल 239 प्रकरणों का निस्तारण

July 19, 2026

विशेष अभियान के तहत लग्जरी/स्लीपर बसों का औचक निरीक्षण

July 19, 2026

मारुति सुजुकी ने आईटीआई जोधपुर के 18 प्रशिक्षार्थियों को दिए लेटर ऑफ इंटेंट

July 19, 2026