Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर के करवड़ और बासनी एरिया में रविवार को हुए सड़क़ हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो तीन अन्य जख्मी हो गए। निजी बस ने बाइक सवार को कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि डीजल शेड रोड पर कंटेनर और मिनी बस की भिड़ंत में दो तीन लोग जख्मी हो गए। उन्हें उपचार के लिए एम्स अस्पताल ले जाया गया है। मिनी बस का चालक शराब के नशे में था और रॉंग साइड जाकर कंटेनर से टकराया।

करवड़ थानाधिकारी भारत रावत ने बताया कि मेवासा का रहने वाला 45 साल का हुकम सिंह राजपूत पुत्र अनोप सिंह रविवार को दिन में अपनी बाइक लेकर डांवरा से मेवासा की तरफ जा रहा था। तब मेवासा मठ पुल पर सामने से आ रही एक निजी बस ने उसे टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसके भाई बाबू सिंह की तरफ से निजी बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दी गई है। इधर बासनी पुलिस ने बताया कि रात को एक कंटेनर डीजल शेड रोड से होते हुए बासनी की तरफ जा रहा था। सामने से एक मिनी बस का चालक गाड़ी को गलत दिशा से ले जाते हुए उसे टक्कर मार दी। इससे कंटेनर का चालक जख्मी हो गया।

वह मिनी बस में कुछ सवारियां बैठी थी। जिनमें एक दो लोगों को मामूली रूप से चोटें लगी। उपचार के लिए एम्स अस्पताल ले जाया गया है। देर रात तक इस बारे में केस दर्ज नहीं हो पाया था। दोनों गाड़ीय़ों के टकराने से डीजल शेड रोड पर काफी वाहनों का जाम लग गया। फिर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर वाहनों को हटवाने के साथ जब्त कर थाने ले गई। बासनी पुलिस जांच कर रही है।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026