Doordrishti News Logo

वीर दुर्गादास राठौड़ की 385वीं जयंती पर हुए कई कार्यक्रम

  • विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्यों के लिए प्रतिभाओं का किया सम्मान
  • पुस्तक मारवाड़ री महिमा का विमोचन

जोधपुर,वीर दुर्गादास राठौड़ की 385वीं जयंती पर हुए कई कार्यक्रम।
वीर दुर्गादास राठौड़ की 385वीं जयन्ती मंगलवार को श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस दौरान वीर दुर्गादास राठौड़ स्मृति समिति,मेहरानगढ़ म्यूजिय़म ट्रस्ट,मरुगंधा संस्था,लॉयन्स क्लब जोधाणा व नवीन शिशु निकेतन के संयुक्त तत्वावधान में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए।वीर दुर्गादास स्मृति समिति के अध्यक्ष जगतसिंह राठौड़ ने बताया कि जयन्ती समारोह का प्रारम्भ मंगलवार को सुबह मसूरिया पहाड़ी पर दुर्गादास राठौड़ की अश्वारोही प्रतिमा पर पूजन एवं पुष्पांजलि से हुआ। पुष्पांजलि के बाद मुख्य समारोह महिला पीजी महाविद्यालय के एसएन जोधावत स्मृति सभागार में आयोजित हुआ। यह आयोजन नगर निगम दक्षिण की महापौर वनिता सेठ के मुख्य आतिथ्य एवं सूरसागर विधायक सूर्यकान्ता व्यास व राजस्थान धरोहर संरक्षण एवं प्रोन्नति प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टीकमचन्द बोहरा के विशिष्ट आतिथ्य में हुआ। समारोह की अध्यक्षता पूर्व महारानी हेमलता राज्ये ने की। समारोह में विभिन्न कार्यक्रमों के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। इस अवसर पर राजेन्द्र कुमार शाह द्वारा लिखित पुस्तक मारवाड़ री महिमा का भी विमोचन किया गया।

यह भी पढें – पौतों को स्कूल लेने जा रहे वृद्ध की स्कूटी को ट्रक ने मारी टक्कर,मौत

इनका किया सम्मान
इस वर्ष समिति की ओर से लेखक डॉ.विक्रमसिंह राठौड़ व समाजसेवी विष्णुचन्द्र प्रजापत को लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार,एमआर बालोच को स्व.प्रमोदपुरी स्मृति पुरस्कार एवं मनीषा को स्व.मोहनलाल गेहानी स्मृति पुरस्कार प्रदान किया गया। इसके साथ ही डॉ.अरूण कुमारेन्दु सिंह,आशुसिंह राठौड़़,पंकज कुमार सिंह,प्रो.राकेश शर्मा,डॉ.बीडी जोशी, सीमा शेखावत,प्रगति कुमारी खेजड़ला,मोहिनी रूपनाथ कालबेलिया,सुरेन्द्र राज मेहता, राजेश्वरी राणावत,छोटूसिंह रावणा, आनन्दसिंह सोलंकी,सुरेन्द्र कुमार कल्ला,सना फिरदौस व जलपरी योग्या सिंह को वीर दुर्गादास राठौड़ सम्मान से सम्मानित किया गया। उक्त पुरस्कार के तहत शॉल,प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न प्रदान किया गया। इस अवसर पर कोणार्क विद्यालय में आयोजित निबन्ध एवं चित्रकला प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों में प्रथम स्थान पर आने विजेताओं कोमल आशिया,कल्पना कंवर,कुसुम,श्रद्धा राठी,कोमल राजपुरोहित,सुहाना बानो,महक सिंहल,विनिता कंवर, अभिन्ना दास,जयद्रिता घोष,काव्या राठी व यश्वी सक्सेना को भी सम्मानित किया गया।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिये – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बीस कार्टन नकली शैंपू जब्त

October 13, 2026

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026