मुख्यमंत्री गहलोत की जनसुनवाई नही होगी
देर रात जारी की सूचना
जोधपुर,मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपनी जोधपुर यात्रा के दौरान
स्वास्थ्य कारणों एवं चिकित्सकीय परामर्श के चलते जन सुनवाई नहीं कर पायेंगे। इसे देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से समस्त जोधपुर वासियों से अपील करते हुए स्पष्ट किया गया है कि मुख्यमंत्री केवल प्रस्तावित कार्यक्रमों के अतिरिक्त किसी अन्य कार्यक्रम में भाग नहीं ले पाएंगे। इस बार के यात्रा कार्यक्रम के दौरान एयरपोर्ट अथवा सर्किट हाउस में मुलाक़ात नही कर पायेंगे। अतः मुख्यमंत्री के मुख्य आतिथ्य में आयोजित होने वाली पावटा सभा में आने का आग्रह किया है।
इसे भी पढ़ें- मुख्यमंत्री अशोक गहलोत रविवार को जोधपुर आएंगे
पूर्व में कहा गया था कि सोमवार को प्रातः 10.30 बजे सर्किट हाऊस में मिल सकेंगे लोग। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की दो दिवसीय जोधपुर यात्रा के दौरान उनके आगमन के समय एयरपोर्ट पर उनसे मिलने वाले लोगों के लिए सोमवार को प्रातः 10.30 बजे सर्किट हाऊस में व्यवस्था की गई थी लेकिन अब देर रात आई सूचना कहा गया है कि स्वास्थ्य कारणों व चिकित्सकीय परामर्श के चलते मुख्यमंत्री किसी से नही मिल पाएंगे।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

