Doordrishti News Logo

ट्रेन में ज्वलनशील पदार्थ लेकर चलने पर होगी सख्त कार्यवाही

  • संयुक्त अभियान चलाकर पेंट्रीकारों,पार्सल यानों,रिफ्रेशमेंट रूम व कोचों की सघन जांच
  • नियमों का उल्लंघन करने पर है कठोर सजा का प्रावधान

जोधपुर,ट्रेन में ज्वलनशील पदार्थ लेकर चलने पर होगी सख्त कार्यवाही। रेलवे ने साफ कहा है कि ट्रेन में सफर करने के दौरान ज्वलन शील पदार्थ साथ लेकर चलने वाले यात्रियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी। इसके तहत शनिवार को उत्तर-पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल की विभिन्न ट्रेनों व प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर औचक जांच कर यात्रियों को इसके प्रति जागरूक किया गया।
डीआरएम पंकज कुमार सिंह ने बताया कि ट्रेन में ज्वलनशील पदार्थ लेकर यात्रा करना न सिर्फ जानलेवा है अपितु एक दंडनीय अपराध भी है। उन्होंने बताया कि रेलवे एक्ट 1989 की धारा 164 और 165 के तहत अगर कोई यात्री ट्रेन में पटाखे,स्टोव, गैस,पेट्रोल जैसे ज्वलनशील पदार्थ लेकर सफर करते हुए पाया जाता है तो उस पर एक हजार रुपए का जुर्माना लगाया जा सकता है। इसके अलावा यात्री को तीन साल की जेल भी हो सकती है।

अपराध की कहानी यहां पढ़िए- परिवादी हरियाणा जेल में बंद रहा, साझेदार ने क्रेडिट कार्ड से 14.37 लाख का गबन कर डाला

उन्होंने कहा कि ट्रेन अथवा रेल परिसर में अनाधिकृत रूप से गैस या स्टोव जलाना मना है तथा केरोसिन और पेट्रोल अत्यधिक ज्वलनशील पदार्थों के साथ रेल यात्रा करने पर प्रतिबंध है। इधर शनिवार को रेलवे के वाणिज्य विभाग और रेलवे सुरक्षा बल ने एक संयुक्त अभियान चलाकर जोधपुर मंडल के प्रमुख स्टेशनों जोधपुर,लूणी, मेड़ता,नागौर,फलोदी, जैसलमेर,रामदेवरा इत्यादि पर औचक जांच कर यात्रियों को ज्वलनशील पदार्थ नहीं लेकर चलने के प्रति जागरूक किया।सीनियर डीसीएम विकास खेड़ा ने बताया कि संयुक्त अभियान के तहत ट्रेन न. 04826, जोधपुर-जैसलमेर एक्सप्रेस,14887 ऋषिकेश-बाड़मेर एक्सप्रेस,14888 बाड़मेर ऋषिकेश एक्सप्रेस,14854 जोधपुर-वाराणसी मरुधर एक्सप्रेस इत्यादि ट्रेनों की सघन जांच की गई जिनमें किसी तरह का ज्वलनशील पदार्थ नहीं पाया गया। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त रेलवे स्टेशन पर वेंडर्स व पार्सल कार्यालयों में स्टाफ को इसके लिए अतिरिक्त्त सतर्कता बरतने को कहा गया है।

खंगाले गए रेलवे रिफ्रेशमेंट रूम और पेंट्री कार
अभियान के दौरान नागौर रेलवे स्टेशन पर रिफ्रेशमेंट रूम,ट्रेन 22631,मदुरै- बीकानेर एक्सप्रेस की पेंट्री कार,ट्रेन 19720 सूरतगढ़-जयपुर एक्सप्रेस के पार्सल वान में बुक वाहनों के फ्यूल टैंकों के साथ ट्रेन 22422/22421 जोधपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला सालासर एक्सप्रेस,22978 जोधपुर- जयपुर इंटरसिटी, 14813 जोधपुर- भोपाल एक्सप्रेस वे 14892 जोधपुर- हिसार एक्सप्रेस ट्रेनों के सभी कोचों में ज्वलनशील पदार्थ की उपलब्धता की दृष्टि से गहन जांच की गई जिनमें कोई संदेहास्पद वस्तु नहीं पाई गई।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

कमरे में लगी आग में झुलसने से युवक की मौत

December 17, 2025

कार में मिला 92 किलो अवैध डोडा पोस्त तीन गिरफ्तार

December 17, 2025

टॉप टेन में चयनित साढ़े तीन साल से फरार अफीम सप्लायर को पकड़ा

December 17, 2025

अवैध हथियार सहित चार शातिर गिरफ्तार 4 पिस्टल 6 मैग्जीन व 13 जिंदा कारतूस बरामद एसयूवी जब्त

December 17, 2025

बालिकाओं को दिया आत्मरक्षा का प्रशिक्षण

December 17, 2025

जोधपुर का हिस्ट्रीशीटर 8.60 लाख की एमडी सहित अजमेर में गिरफ्तार।

December 17, 2025

सब्जी कारोबारी पर जानलेवा हमले के दो और आरोपी गिरफ्तार

December 17, 2025

करणसिंह उचियारड़ा ने दिल्ली में सचिन पायलट से की मुलाकात

December 17, 2025

आशापूर्णा बिल्डकॉन लिमिटेड को मिला रियल एस्टेट क्षेत्र का प्रतिष्ठित सम्मान

December 17, 2025