मुख्यमंत्री अशोक गहलोत रविवार को जोधपुर आएंगे
- विभिन्न कार्यक्रमों में लेंगे भाग
- जोधपुर को देंगे आधुनिक बस स्टैंड की सौगात
जोधपुर,मुख्यमंत्री अशोक गहलोत रविवार को जोधपुर आएंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत रविवार 27 अगस्त को जोधपुर आएंगे।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत रविवार 27 अगस्त को दोपहर 2 बजे जयपुर से रवाना होकर 3 बजे जोधपुर पहुंचेंगे।
यह भी पढ़ें- एमडीएमएच में नवजात के हृदय का पीडीए स्टेंटिंग व बैलून से जीवनदान
रविवार सांय 6 बजे मुख्यमंत्री बरकतुल्लाह खां स्टेडियम में राजस्थान प्रीमियर लीग के शुभारम्भ समारोह में भाग लेंगे तथा रात्रि विश्राम सर्किट हाउस जोधपुर में करेंगे। गहलोत अगले दिन 28 अगस्त, सोमवार को प्रातः 11.30 बजे बासनी में मरुधरा इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन के जगशांति ऑडिटोरियम एवं स्किल डवलपमेन्ट सेन्टर के लोकार्पण समारोह में भाग लेंगे तथा दोपहर 1 बजे से सांय 4.30 बजे तक स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री गहलोत सोमवार सांय 6 बजे पावटा बस स्टैण्ड के लोकार्पण समारोह में भाग लेंगे तथा इसके उपरान्त सांय 7 बजे विशेष विमान से जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

