Doordrishti News Logo

सूर्यनगरी एक्सप्रेस से महिला का हैण्डबैग चुराने का आरोपी गिरफ्तार

जोधपुर,सूर्यनगरी एक्सप्रेस से महिला का हैण्डबैग चुराने का आरोपी गिरफ्तार।राजकीय रेलवे पुलिस ने 10 अगस्त को सूर्यनगरी एक्सप्रेस से महिला का हैण्डबैग चुराने वाले शातिर को गिरफ्तार किया है। जीआरपी निरीक्षक महेश श्रीमाली ने बताया कि इस बारे में सोजती गेट के अंदर रहने वाली गोमती देवी खंडेलवाल की तरफ से केस दर्ज करवाया गया था। इसमें बताया कि उसका एक हैण्डबैग सूर्यनगरी एक्सप्रेस से 10 अगस्त को चोरी हो गया। बैग में गोमतीदेवी के सात हजार रुपए,चश्मा,मोबाइल चार्जर,दवाई आदि सामान था।

यह भी पढ़ें – मुख्यमंत्री अशोक गहलोत रविवार को जोधपुर आएंगे

पुलिस की टीम का गठन कर बैग चुराने वाले शातिर कबीर नगर भील बस्ती निवासी सोहिल पुत्र मकसूद को गिरफ्तार किया गया। पुलिस की टीम महिला हैडकांस्टेबल कंचन राठौड़, साइबर सैल के दीपेंद्रपाल सिंह, कांस्टेबल मानाराम,रिडमलसिंह एवं बंशीलाल शामिल थे।

दूरदृष्टि न्यूज की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: