Doordrishti News Logo

कलेक्ट्रेट गेट के पास निकला 7 फीट का कोबरा

ईस्माइल रंगरेज ने किया रेस्क्यू

जोधपुर,कलेक्ट्रेट गेट के पास निकला 7 फीट का कोबरा। गुरुवार शाम को जोधपुर कलेक्ट्रेट के गेट के पास एक सात फुट लंबा कोबरा निकलने से अफरातफरी हो गई। हुआ यूं कि वहां तैनात एएसआई मनोहर सिंह,हेड कांस्टेबल मंगला राम,कास्टेबल जस्साराम वहाँ खड़े थे।

वहीं पर पास में रोड लाइट का पाईप पड़ा हुआ था। पाईप के पास खड़े एएसआई मनोहर सिंह, धनराज दाधिच की नजर ज्यों ही उस पाइप पर पड़ी तो पाइप के मुंह से कोबरा अपना मुंह बाहर निकाल कर एएसआई मनोहर सिंह के पैर के पास आ रहा था। हकीम खान और धनराज दाधिच ने वहाँ खड़े सभी तैनात पुलिस कर्मियों को हटाया और तुरंत इसकी सूचना स्नेक कैचर ईस्माइल रंगरेज को दी।

इसे भी पढ़ें- मेडिकल कॉलेज में डिग्री वितरण पांच सितंबर को

ईस्माइल रंगरेज तुरंत मौके पर पहुंच कर लगभग बीस फिट लम्बे पाईप में घुसे सात फीट लंबे कोबरा साँप को आधे घंटे की कड़ी मेहनत के बाद बाहर निकाल कर रेस्क्यू किया। वहीं पर पास में ही ऑटो चालक धरने पर बैठे थे। कोबरा के पकड़े जाने पर वहां मौजूद सभी ने राहत की सांस ली। वहां सभी पुलिस कर्मियों और धरने पर बैठे सभी ओटो चालकों ने ईस्माइल रंगरेज का आभार व्यक्त किया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

वर्क फॉर होम के झांसे में गंवाए पौने तीन लाख रुपए

March 1, 2026

जोधपुर रेंज के नए आईजी सत्येंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार

March 1, 2026

शहर में दो मार्च को होगा होलिका दहन

March 1, 2026

पुलिस ने विवाहित जोड़े की काउंसलिंग करवा शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 1, 2026

तंग गलियों में भागने का रास्ता नहीं मिला,पकड़े गए

March 1, 2026

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

February 28, 2026

12 वर्षों में देश ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व प्रगति की है: शेखावत

February 28, 2026

दस सेंटीमीटर चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

February 28, 2026