Doordrishti News Logo

लुटेरी दुल्हन थी शादीसुदा,फिर शादी रचाकर हड़प लिए आभूषण

जोधपुर,लुटेरी दुल्हन थी शादीसुदा, फिर शादी रचाकर हड़प लिए आभूषण। शहर के निकट मथानिया के एक युवक को अविवाहित बताकर लुटेरी दुल्हन ने फिर से शादी रचा ली। उसका लाखों का सोना चांदी हड़पने के साथ साढ़े चार लाख रुपए ऐंठ लिए। झूठे मुकदमें फंसाने की धमकीं भी दी गई। पीडि़त ने अदालत की शरण लेकर मथानिया थाने में मामला दर्ज कराया है। मथानिया पुलिस थाने में रामसागर निवासी एक पीडि़त ने मामला दर्ज कराया।

यह भी पढ़िए- बाइक सवार पर गिरा बरगद का पेड़

बताया कि उसकी शादी बालेसर की पानी देवी के साथ 18 जुलाई 21 को हुई थी। सगाई शादी में तकरीबन साढ़े चार लाख और छह लाख के गहने पानी देवी और उसके परिजन को दिए गए। वह घर में आने के बाद परिवादी की मां एवं शादी में रिश्तेदारों से मिले आभूषणों को भी चुराकर अपने घरवालों को दे दिए। पीडि़त को बाद में पता लगा कि पानी देवी पहले से शादीसुदा है और तलाक भी नहीं कर रखा है। पहले पति से भी धोखा कर चुकी है। पीडि़त ने अदालत की शरण लेकर पत्नी पानी देवी के साथ पिता,भाई और अन्य लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज करवाया है। परिवार बालेसर में एक स्थान पर रहता है। मथानिया पुलिस ने इसमें अब जांच आरंभ की है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: