अब देश के बच्चे कहेंगे मोदी के नेतृत्व में चंदा मामा दूर नहीं-सालेचा

जोधपुर,अब देश के बच्चे कहेंगे मोदी के नेतृत्व में चंदामामा दूर नहीं-सालेचा। चन्द्रयान-3 की ऐतिहासिक सफलता पर भारतीय जनता पार्टी जोधपुर शहर जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जूना खेड़ापति बालाजी मन्दिर में खुशी मनाते हुए भव्य आतिशबाजी की और आमजन का मुंह मीठा कराया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बड़ी एलईडी स्क्रीन के माध्यम से लाइव लैंडिग देखी। चन्द्रयान-3 की सफलता के बाद कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ डांस किया।

इसे भी पढ़ें,जागरूक रहें- लड़कियों से छेड़छाड़ हो तो 1090 पर कॉल करें 

सालेचा ने कहा कि चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास चंद्रयान-3 के लैंडर विक्रम की सफल लैंडिंग के साथ आज भारत ने इतिहास रच दिया है। भारत चंद्रमा के इस हिस्से पर पहुंचने वाला पहला देश बन गया है। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इस ऐतिहासिक सफलता ने भारत के हर व्यक्ति के सपनों और महत्वाकांक्षाओं को ऊंचाइयों पर ले जाते हुए देश का नाम पूरे विश्व में ऊंचा किया है। यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हमारे वैज्ञानिकों के अथक समर्पण और परिश्रम का प्रमाण है। आज जोधपुर शहरवासी सहित पूरा भारत इस ऐतिहासिक क्षण को उत्सव के रूप में मना रहा है। इस अवसर पर सूरसागर विधायक सूर्यकान्ता व्यास,महापौर वनिता सेठ, धोराजी राजकोट विधायक महेन्द्र भाई,भावनगर की विधायक सेजल बेन,जिला महामंत्री विजय राजोरिया, मनीष पुरोहित,पूर्व जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह कच्छवाह,घनश्याम डागा,जगत नारायण जोशी,राजेन्द्र बोराणा,भंवर दैया,गीता भाटी,महेन्द्र तंवर,शोभित राठी,आदित्य गहलोत,हंसराज प्रजापत,धीरज मकवाना,किशन लड्डा, कमलेश पुरोहित,महेन्द्र छंगाणी, भेरू दास वैष्णव,श्यामसुन्दर गौड़,विकास चाण्डा,शशिप्रकाश प्रजापत,पठान खान मेहरा,गजेन्द्र मेवाड़ा,वरूण धाणदिया,दिनेश चौधरी,शिवकुमार सोनी,नाथूसिंह राठौड़,प्रतिपाल सिंह वालेचा,मीना सांखला सहित अनेक कार्यकर्ता मौजुद थे।

जिला पदाधिकारियों में खुशी, प्रधानमंत्री मोदी को दी बधाई
जिलाध्यक्ष सालेचा ने तिरंगा झण्डा के साथ खुशी मनाते हुए कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक दिन है।चन्द्रयान- 3 की ऐतिहासिक सफलता का श्रेय भारत के वैज्ञानिक एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जाता है। अब देश के बच्चे कहेंगे मोदी के नेतृत्व में चंदा मामा दूर नहीं। जिला महामंत्री डा. करणीसिंह खीचीं ने कहा सभी घरों पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में तिरंगा लहरायेंगे। जिला महामंत्री विजय राजोरिया ने खुशी जाहिर करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तहे दिल से बधाई दी। जिला महामंत्री मनीष पुरोहित ने कहा कि यह क्षण भारत के लिये महान है। भाजपा संभाग मीडिया प्रभारी जगदीश धाणदिया ने कहा कि सारे जहां से अच्छा हिन्दुस्तान हमारा। कमलेश पुरोहित ने कहा कि जय विज्ञान चांद पर हिन्दूस्तान।

चन्द्रयान की सफलता को लेकर भाजपा ने किया यज्ञ
भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा के नेतृत्व चन्द्रयान-3 की सफलता को लेकर जूनाखेड़ापति मन्दिर में यज्ञ किया गया। इस अवसर पर भाजपा के अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews