उम्मेद चौक में रंजिश के चलते बाइक को फूंका
जोधपुर,उम्मेद चौक में रंजिश के चलते बाइक को फूंका। शहर के अंदरूनी क्षेत्र उम्मेद चौक में रात को अज्ञात लोगों ने मिलकर एक बाइक को आग के हवाले कर दिया। इसमें आपसी रंजिश के होने की आशंका जताई गई है। बाइक मालिक की तरफ से सदर कोतवाली थाने में रिपोर्ट दी गई। फिलहाल पुलिस फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान के प्रयास में लगी है।
पढ़ें पूरी खबर यहां- निजी बस चालक की लापरवाही ने छीनीं वृद्ध की जिंदगी,शव को उठाने से इंकार
सदर कोतवाली पुलिस ने बताया कि उम्मेद चौक के रहने वाले नारायण सिंह ने अपनी बाइक को रात में घर के बाहर खड़ा किया था। आधी रात में अज्ञात शख्स ने ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी। जिससे उसकी बाइक पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई। घटनाक्रम सीसीटीवी फुटेज में दिखा है जिसमें दो तीन संदिग्ध युवक नजर आए हैं। पुलिस अब इनकी पहचान के प्रयास में जुटी है। पुलिस ने जल्द ही मामले में खुलासे की बात की है। मामला आपसी रंजिश से जुड़ा हो सकता है। असामाजिक तत्व क्षेत्र के रहने वाले हो सकते हैं।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

