निजी बस चालक की लापरवाही ने छीनीं वृद्ध की जिंदगी,शव को उठाने से इंकार
- दोपहर तक शव सड़क पर पड़ा रहा
- लोगों ने जताया विरोध
जोधपुर,निजी बस चालक की लापरवाही ने छीनीं वृद्ध की जिंदगी, शव को उठाने से इंकार। शहर के प्रतापनगर टेंपो स्टेण्ड के पास में आज सुबह निजी बस चालक की लापरवाही ने पैदल वृद्ध राहगीर की जान ले ली। वृद्ध की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
गुस्साए लोगों ने रास्ता जाम करने के साथ शव को उठाने से इंकार कर दिया। वे कार्रवाई के साथ मुआवजा आदि की मांग पर अड़ गए। दोपहर तक पुलिस के आलाधिकारी घटनास्थल पर मौजूद थे। फिलहाल शव मौके पर पड़ा है। मृतक की पहचान कर ली गई।
यह भी पढ़िए- डॉ.बीडी कल्ला शनिवार को जोधपुर आएंगे
एसीपी प्रतापनगर अशोक आंजणा ने बताया कि जालोर जिले के ओटवाड़ा का रहने वाला 60 साल का लुकाराम पुत्र सखाराम मेघवाल सुबह प्रताप नगर टेंंपो स्टेण्ड से निकल रहा था। तब एक निजी बस के चालक ने चपेट में ले लिया। हादसे में उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वह जोधपुर में रहकर मजदूरी करता था। इधर घटना के बाद बस का चालक फरार हो गया। दुर्घटना स्थल पर काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए और जाम लगा दिया। वे बस चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग के साथ मुआवजा आदि मांगों पर अड़ गए। इधर लोगों का गुस्सा फूटने पर वे शव को ले जाने नहीं दिया। शव सडक़ पर ही रखा रहा। प्रतापनगर थानाधिकारी भूटा राम,एसआई रामकृष्ण ताडा भी वहां पहुंचे। समाचार लिखे जाने तक शव मौके पर ही पड़ा था।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

