शहर के लॉयन उतरे सड़कों पर
डीजी के आदेश के बाद सायंकालीन गश्त
जोधपुर,शहर के लॉयन सड़कों पर उतरे। प्रदेश में बढ़ते अपराधों और शाम के समय में मनचलों द्वारा युवतियों और महिलाओं से बढ़ती छेड़छाड़ की घटनाओं को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गंभीरता से लिया है। प्रदेश की कानून व्यवस्था संभालने वाले कप्तान यानी पुलिस मुखिया उमेश मिश्रा ने शनिवार को आदेश निकाल दिया कि शाम के सात से रात 11 बजे तक तमाम थानधिकारी अपने-अपने हल्के में गश्त करेंगे। सप्ताह में एक बार पुलिस अधीक्षक भी गश्त करेंगे। इस आदेश की पालना प्रदेश भर में दिखाई दी।
जोधपुर कमिश्ररेट में इसका असर यह रहा कि पुलिस आयुक्त रविदत्त गौड़, दोनों डीसीपी डॉ.अमृता दुहन,गौरव यादव भी सडक़ों पर उतरे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। शहर की सडक़ों पर घूमे और अनैतिक कार्यों करने वालों पर नजर रखने को कहा गया। समस्त थानाधिकारी अपने अपने क्षेत्रों में गश्त करते देखे गए। पुलिस आयुक्त गौड़,डीसीपी वेस्ट यादव एवं डॉ.अमृता दुहन जालोरी गेट सर्किल पहुंचे और विचार विमर्श भी किया। प्रदेश के मुख्यमंत्री ने भी कानून व्यवस्था को लेकर प्रदेश के पुलिस मुखिया डीसीपी उमेश मिश्रा से इस संदर्भ में बात की थी। जिस पर आज डीजी की तरफ से आदेश निकाल दिया गया।
Related posts:

रेल-खेल-कला-साहित्य महाकुंभ-2026 का भव्य आगाज

चाकू के साथ तीन युवक गिरफ्तार

टॉवर से मशीनरीऔर महंगे उपकरण चोरी

तीन नामजद आरोपी गिरफ्तार

जोधपुर रूरल डीएसटी में फेरबदल दो नए चेहरे शामिल

दो लोगों के बैंक खाते से 3.25 लाख पार

चालक की पहचान के बाद अब कार जब्त

ड्रोन से होगी अवैध खनन स्थलों की निगरानी

