कार को बचाने के प्रयास में निजी बस पलटी
जोधपुर,कार को बचाने के प्रयास में निजी बस पलटी। शहर के निकट बाड़मेर हाईवे पर धवा गांव के पास शुक्रवार की सुबह कार को बचाने के प्रयास में एक निजी बस पलट गई। बस में सवार 1 बच्चे सहित तीन लोगों को मामूली चोट लगी जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। घटना के बाद मौके पर पहुंची झंवर थाना पुलिस ने क्रेन की सहायता से गाडिय़ों को हाईवे से दूर हटाने का काम शुरू किया।
इसे भी पढ़िए- पिस्टल और पांच जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार
झंवर थाना अधिकारी शकील अहमद के अनुसार निजी बस जोधपुर से गुड़ामालानी की तरफ जा रही थी। बस के आगे एक क्रेटा कार भी चल रही थी। धवा के पास गेलावास गांव पहुंचने पर आगे चल रही कार के चालक ने अचानक कट मार दिया।
उसे बचाने के प्रयास में बस कार से टकरा कर पलटी खा गई। इससे बस में सवार एक छोटे बच्चे सहित तीन लोगों को मामूली चोट लगी। जिन्हें इलाज के लिए तुरंत ही धवा के स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। एक व्यक्ति के पांव में चोट लगने पर अपनी निजी गाड़ी से इलाज के लिए हॉस्पिटल रवाना हुआ। हादसे में कार चालक असाडा निवासी दयाल पटेल,बस में सवार अनची देवी,कमला देवी और महिपाल को मामूली चोट लगी। जिन्हें नजदीक के ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। इधर,घटना के बाद हाईवे पर दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

