जोधपुर, जिला तलवारबाजी संघ तथा मोयल फेंसिंग, मार्शल आर्ट एंड स्पोर्ट्स एकेडमी के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय जिला स्तरीय तलवारबाजी प्रशिक्षण शिविर गुरुवार से शुरू हुआ।

जोधपुर जिला तलवार बाजी संघ की सचिव परवीन बानो ने बताया कि जिला संघ के तत्वावधान में स्थानीय कमला नेहरू नगर स्थित कारवां गार्डन में 2 दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर जोधपुर के खिलाडिय़ों के लिए आयोजित किया गया है।जिसका आगाज गुरुवार सुबह किया गया। इसमें खिलाडिय़ों को सुबह-शाम प्रशिक्षण दिया जाएगा।

शिविर में अनुभवी एवं दक्ष प्रशिक्षक सरफराज वारसी द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के बाद शुक्रवार शाम को आगामी होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हेतु जिला स्तरीय सलेक्शन ट्रायल का आयोजन किया जाएगा। इस सलेक्शन ट्रायल में सफल खिलाड़ीय़ों का चयन जोधपुर टीम में किया जाएगा।
Related posts:

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

