Doordrishti News Logo

टांके में गिरने और नहरी पानी में डूबने से दो की मौत

जोधपुर,टांके में गिरने और नहरी पानी में डूबने से दो की मौत। जिले के ग्रामीण क्षेत्र में हुए हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। एक युवक पानी के खुले टांके में गिर गया तो दूसरा नहरी पानी में डूब गया। पुलिस ने कार्रवाई के उपरांत शव परिजन को सौंपे।
शेरगढ़ के चाबा निवासी गेनाराम पुत्र थानाराम ने पुलिस को बताया कि उसक चचेरा भाई वागाराम (28) पुत्र उतमाराम रात्रि के समय मजदूरी करके बाइक लेकर घर की तरफ आ रहा था। तब गांव के पास ही सडक़ किनारे बने एक खुले टांके में बाइक समेत गिरने से उसकी पानी में डूबने से मौत हो गई। इस बारे में पुलिस ने मर्ग दर्ज किया।

यह भी पढ़िए- आयुर्वेद विश्वविद्यालय के स्वर्णप्राशन कार्यक्रम में 887 बच्चे लाभान्वित

दूसरी तरफ फलोदी के बैंगटीकलां निवासी जगदीश पुत्र गोपाराम ने पुलिस कोबाया कि उसका छोटा भाई देबूलाल (30) नहर के पास अपने पैर धोने के लिए गया था। जहां पर पैर फिसलने से गहरे पानी में गिरने से उसकी पानी में डूबने से मौत हो गई।

न्यूज़ एप यहां से इंस्टॉल करें http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews