Doordrishti News Logo

जोधपुर जिला परिषद के चुनाव में 133 प्रत्याशी मैदान में

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जोधपुर जिला परिषद के चुनाव में 133 प्रत्याशी मैदान में। जोधपुर जिले में होने वाले जिला परिषद सदस्यों के चुनाव में 133 प्रत्याशी मैदान में है। भाजपा के 43 जबकि कांग्रेस के 42 सीटों पर उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें 20 नंबर वार्ड में भाजपा और आरएलपी प्रत्याशी के बीच सीधी टक्कर है। इस बार डॉक्टर से लेकर इंजीनियर तक चुनावी मैदान में उतर चुके हैं। इतना ही नहीं पूर्व प्रधान से लेकर सरपंच और पूर्व विधायक का बेटा तक शामिल है।

वार्ड नंबर 24 से बिलाड़ा के पूर्व विधायक हीराराम मेघवाल का बेटा महेश मेघवाल चुनाव लड़ रहा है। वार्ड नंबर 18 से भाजपा देहात जिलाध्यक्ष त्रिभुवन सिंह भाटी और खुड़ाला पूर्व सरपंच ओमप्रकाश विश्नोई के बीच टक्कर है। यहां बसपा से मदन मेघवाल भी चुनावी मैदान में है। जोधपुर ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव और छात्र नेता चेतन ग्वाला और जोधपुर ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव डॉ. राकेश चौधरी को वार्ड नंबर 9 से टिकट दिया गया है।

बदला लेने के लिए गैराज में खड़ी गाड़ियों में तोड़-फोड़ कर भागे युवक

इस बार के चुनाव में दो सगे भाई कांग्रेस के टिकट से चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें डॉ.राजूराम चौधरी वार्ड नंबर 23 से चुनावी मैदान में है। जबकि उनके छोटे भाई डॉ.राकेश कुमार चौधरी वार्ड नंबर 9 से चुनाव लड़ रहे है। 8 वार्डों में भाजपा और कांग्रेस में सीधी टक्कर है। इसके अलावा एक वार्ड में एक ही नाम के दो प्रत्याशी भी चुनावी मैदान में है। इनमें एक कांग्रेस से है,जबकि दूसरे निर्दलीय प्रत्याशी।

भाजपा और कांग्रेस में 27 करोड़पति प्रत्याशी
भाजपा और कांग्रेस के 85 प्रत्याशियों में से कुल 27 प्रत्याशी करोड़पति है। इनमें सबसे ज्यादा प्रॉपर्टी भाजपा के वार्ड नंबर 10 से प्रत्याशी चेलाराम मुंडन के पास है। शपथ पत्र के अनुसार उनके पास चल और अचल दोनों संपत्ति मिलाकर करीब 80 करोड़ की प्रॉपर्टी है। सबसे कम प्रॉपर्टी वार्ड नंबर 27 से कांग्रेस की प्रत्याशी ललिता रॉयल के नाम है। शपथ पत्र के अनुसार 22 साल की ललिता रॉयल के नाम चल और अचल संपत्ति 53 हजार की है।

27 करोड़पति प्रत्याशियों में सबसे ज्यादा करोड़ पति प्रत्याशी भाजपा में है। इनमें 15 प्रत्याशी ऐसे हैं जिनके नाम करोड़ों की चल और अचल संपत्ति है। कांग्रेस के 12 प्रत्याशियों के नाम करोड़ों की चल और अचल संपत्ति है। कांग्रेस में सबसे ज्यादा प्रॉपर्टी 31 नंबर वार्ड से प्रत्याशी चेतन ग्वाला के नाम है। शपथ पत्र के अनुसार ग्वाला के पास 16.99 करोड़ की प्रॉपर्टी है।