Doordrishti News Logo

ज्वैलर नवीन सोनी से 1.37 लाख की धोखाधड़ी

  • रुपए मांगने पर बदमाश ने वाटसअप कॉल कर धमकाया
  • पिस्टल के साथ फोटो देख घबराए सोनी  

जोधपुर,ज्वैलर नवीन सोनी से 1.37 लाख की धोखाधड़ी। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसियेशन राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष एवं जोधपुर नई सडक़ व्यापारी संघ ज्वैलर्स एसोसियेशन अध्यक्ष नवीन सोनी के साथ एक शातिर ने धोखाधड़ी कर सोने के आइटमों की खरीद की। बदले में चेक दिया जो अनादरित हो गया। बकाया रकम मांगने पर बदमाश ने वाट्सएप कॉल कर धमकी दी। वाट्सएप डीपी पर बदमाश की फोटो पिस्टल समेत लगी देख कर सोनी घबरा गए। अब उन्होंने सदर बाजार थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने अग्रिम जांच आरंभ की है।

ये भी पढ़ें- ज्वैलरी व्यापारी को मारी गोली,कंधा चीरकर निकली पीठ पार

दरअसल रातानाडा पुलिस लाइन के सामने रहने वाले नवीन सोनी की एक दुकान नई सडक़ पर शिवम ज्वैलर्स के नाम से है। जहां पर 14 जून को महिपाल सिंह राणावत नाम का एक शख्स आया और सोने के 14-15 लाख के आइटम खरीदने की इच्छा जताते हुए रकम चेक से देने की बात की। इस पर नवीन सोनी ने महिपाल सिंह नाम के शख्स को कहा कि इतनी बड़ी रकम वह चेक से नहीं ले सकते हैं। तब महिपाल ने कहा कि वह सोने की दो तीन आइटम की खरीद कर रहा है जिसका चेक दे रहा है। इस पर नवीन सोनी की दुकान से महिपाल ने एक पन्ना और हीरा जडि़त आइटम जिनकी कीमत 94760 और दूसरी प्लेन सोने का आइटम जिसकी कीमत 67800 रुपए थी। कुल 1.62 लाख की ज्वैलरी खरीदी। बदल में चेक दिया गया। महिपाल ने एचडीएफसी का चेक दिया। जिसे सोनी द्वारा अपनी बैंक में लगाने पर यह चेक अनादरित हो गया। इस पर सोनी ने महिपाल से संपर्क किया तो उसने ऑनलाइन खाते में 25 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए। मगर शेष रकम एक दिन बाद देने को कहा। मगर रकम नहीं दी गई। रकम के लिए फोन करने पर महिपाल आनाकानी करने लगे। 28 जून को महिपाल ने सोनी को वाट्सएप कॉल कर धमकाया और रकम को भूलने को कहा। उसने कहा कि मुझे जानता नहीं है। वाट्सएप पर मेरी डीपी देख लेना। बाद में सोनी ने जब उसकी वाटसअप डीपी देखी तो वह पिस्टल के साथ लगी हुई थी। इस पर नवीन सोनी घबरा गए और अब सदर बाजार थाने में 1.37 लाख की धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

मोलिक्यूलर बायोलॉजी टेकनिक्स एंड बेसिक जेनेटिक डेटा इंटरप्रेटेसन का प्रशिक्षण

March 7, 2026

नेशनल डेंटिस्ट डे पर आयुर्वेद विश्वविद्यालय में विशेष कार्यशाला

March 7, 2026

बोरानाडा गत्ता फैक्ट्री में लगी भीषण आग

March 7, 2026

महाप्रबंधक अमिताभ ने किया जैसलमेर स्टेशन का निरीक्षण

March 7, 2026

कनकपुरा स्टेशन यार्ड में तकनीकी कार्य से प्रभावित रहेंगी जयपुर रुट की ट्रेनें

March 7, 2026

जयपुर-जोधपुर ट्रेन अब इलेक्ट्रिक इंजन से होगी संचालित

March 7, 2026

मोबाइल से भी ले सकते हैं प्लेटफॉर्म टिकट

March 7, 2026

नागरिकों की सम्पत्ति की रक्षा करेगा अधिनियम-संसदीय कार्य मंत्री

March 7, 2026

बाइक चोर गिरफ्तार,घर के आगे खड़ी बाइक को चुराया था

March 7, 2026