Doordrishti News Logo

लिव इन में रहने वाली गुजराती युवती की मौत

  • पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा
  • शुगर बढऩे से बिगड़ी तबीयत

जोधपुर,शहर के मिल्क कॉलोनी गली नंबर 5 में किराए पर एक युवक के साथ लिव इन में रहने वाली युवती की अचानक तबीयत बिगडऩे पर मथुरादास माथुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। मगर उसकी उपचार के बीच मौत हो गई। उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शुगर बढऩे से लीवर पर जोर आना बताया गया। मृतका के भाई और रिश्तेदार गुजरात से जोधपुर पहुंचे और मर्ग में रिपोर्ट दी। पुलिस ने शव को कार्रवाई के उपरांत परिजन के सुपुर्द कर दिया।

ये भी पढ़ें- ऑनलाइन जुआ खेलते तीन गिरफ्तार,रुपये जब्त

शास्त्रीनगर थाने के एएसआई नारायण राम ने बताया कि गुजरात के अहमदाबाद नरोड़ा की रहने वाली 23 साल की दक्षा पुत्री श्रीरामजी भाई हेमाराम जो जोधपुर के मिल्क मैन कॉलोनी गली नंबर 5 में किराए पर पिछले एक दो साल से एक युवक नागौर के डेगाना तहसील के देवलामादा निवासी सुमेरनाथ पुत्र भंवरनाथ के साथ रहती थी। लिव इन में रहने वाली दक्षा के पांच माह की बच्ची भी है,जो सुमेरनाथ से है। 3 जून को दक्षा की अचानक से तबीयत बिगडऩे पर मथुरादास माथुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। मगर उसकी 4 जून को मौत हो गई। उसके परिजन गुजरात में रहने वाले भाई कन्हैया भाई को सूचना दी गई। तब वह अन्य रिश्तेदारों के साथ यहां पहुंचा।

ये भी पढ़ें- किशोरी को परेशान कर मांग रहा मोबाइल नंबर,गाली गलौच

एएसआई नारायणराम ने बताया कि दक्षा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अचानक से तबीयत बिगडऩे की जानकारी प्रथम दृष्टया मिली है। उसकी शुगर बढऩे पर लीवर पर जोर पड़ा और तबीयत बिगड़ गई। जिस कारण उसकी मौत हो गई। उसके भाई ने किसी प्रकार का शक जाहिर नहीं किया है। मामले में मर्ग दर्ज किया गया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026